- Hindi News
- आगर में लोडिंग वाहन ने शिक्षिका को कुचला
आगर में लोडिंग वाहन ने शिक्षिका को कुचला
आगर-मालवा - इंदौर-कोटा मार्ग पर बुधवार को थाने के सामने एक चालक ने लापरवाहीपूर्वक लोडिंग वाहन चलाते हुए सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी चालक निजी स्कूल की शिक्षिका अंकिता पति सचिन खरे ((25)) निवासी दरबार कोठी रोड की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।