- Hindi News
- फर्शियों में दबने से मजदूर की मौत मालिक उज्जैन रैफर
फर्शियों में दबने से मजदूर की मौत मालिक उज्जैन रैफर
आगर-मालवा - फर्शी से भरा ट्रक खाली करने के दौरान फर्शी के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे में मालिक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार शाम करीब ४ बजे उज्जैन रोड स्थित एक फर्शी के पीठे पर मार्बल से भरा एक ट्रक खाली होने के लिए आया था। इस दौरान अयोध्या बस्ती निवासी मजदूर बद्रीलाल पिता बापूलाल ((४५)) ट्रक में रखी फर्शियों को उतार रहा था। तभी अचानक फर्शियां उस पर गिरने लगी और वह उसमें दब गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहां मौजूद पीठे के मालिक मुकेश पिता मदनलाल जैन निवासी आगर ने मजदूर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश को उज्जैन रैफर कर दिया गया।