पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाजापुर में रेत से भरी ७ ट्रालियां जब्त

शाजापुर में रेत से भरी ७ ट्रालियां जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर - नहर की पुलिया पर रेत बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए खनिज निरीक्षक और एसडीएम लक्ष्मी गामड़ ने मौके पर पहुंचकर रेत से भरी ७ ट्रालियां पकड़कर थाने में खड़ी करवाई। जब्त ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरी रेत की रायल्टी रसीद नहीं थी। बुधवार को खनिज विभाग की माइनिंग इंस्पेक्टर रीना पाठक पुलिस बल के साथ सुबह करीब १० बजे वहां पहुंचीं। उनके पहुंचते ही चालक ट्रालियां छोड़ भाग गए। सातों ट्रैक्टर ट्रालियों को खनिज विभाग अधिकारी ने जब्ती में लेकर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया। विभागीय प्रबंधन के मुताबिक जब्त की गई ट्रालियों में लखुंदर नदी से अवैध रेत उत्खनन कर सोदनाखेड़ी ग्राम से लाया जा रहा था।


मंगलवार को भी ग्राम सोदनाखेड़ी में कार्रवाई करते हुए दो अवैध ट्रालियों को जब्त किया गया था।