पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीईओ ने किया तहसील में स्कूलों का निरीक्षण

डीईओ ने किया तहसील में स्कूलों का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - तराना
शिक्षा विभाग इस वर्ष विधानसभा चुनाव के कारण पिछड़ी पढ़ाई को पटरी पर लाने के लिए कवायद कर रहा है। वहीं दूसरे जिले के स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों के दल ने औपचारिकता पूर्ण करने के लिए एक ही जगह बैठकर रिकार्ड बुलाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली।
गुरुवार को देवास की जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. तारा परमार ने ताजपुर, कायथा, सुमराखेड़ा एवं नगर के उत्कृष्ट बालक, कन्या एवं नवीन हाईस्कूल का निरीक्षण किया। इसमें शिक्षा की गुणवत्ता, पाठ्यक्रम पूर्ण होने के बाद अतिरिक्त कक्षाएं लगाना। शिक्षकों की दैनिक डायरियां तथा त्रैमासिक, अर्ध वार्षिक परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं की तैयारियां की जानकारी ली। ग्राम सुमराखेड़ा के हाईस्कूल में रिकार्ड अपूर्ण मिला। प्राचार्य के अवकाश पर होने के कारण प्रभारी को व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। वहीं कायथा तथा ताजपुर में छात्र-छात्राओं से चर्चा की तथा उनके शैक्षणिक स्तर पर संतोष व्यक्त किया।



शाम को पहुंचे अधिकारी

जानकारी के अनुसार तराना में निरीक्षण के लिए अधिकारी शाम 4.30 बजे पहुंचे, जब तक स्कूल से बच्चे जा चुके थे। इस दौरान केवल खानापूर्ति के लिए रिकार्ड खंगाले गए। अधिकारी ने केवल शिक्षकों से चर्चा कर व्यवस्था सुधार निर्देश दिए गए। जबकि सारी जानकारी बच्चों से प्राप्त करनी थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। डीईओ डॉ. तारा परमार के साथ योजना सांख्यिकी विभाग के अधिकारी एन.एस. सोलंकी एवं एडीपीसी गिरीश तिवारी, चिकली की प्राचार्य विभा शर्मा भी शामिल थीं। इन्होंने केवल उत्कृष्ट विद्यालय बैठकर ही कन्या हाईस्कूल और नवीन हाईस्कूल का रिकार्ड निरीक्षण कर लिया।

परिणाम सुधारने के करेंगे प्रयास

॥उत्कृष्ट विद्यालय के बच्चों से समस्याएं पूछी गई तथा उनके शिक्षण स्तर की जांच की गई। प्राचार्य एवं शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ताकि परीक्षा परिणाम में सुधार हो सके।

डॉ. तारा परमार, जिला शिक्षा अधिकारी देवास

॥ निरीक्षण दल ने बच्चों से चर्चा की तथा शिक्षण व्यवस्था में सुधार के शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन पर अमल किया जाएगा।

केसी लावरे, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय