योजनाओं का किया जाएगा सर्वे
तराना - नगर परिषद द्वारा 15 वार्डों में समग्र सामाजिक सुरक्षा सर्वे द्वारा आपत्तियों का कार्य निकाय द्वारा गठित दलों से कराया जा रहा है। जिसमें सामान्य राशन कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड, मुख्यमंत्री शहरी घरेलू कामकाजी महिला मंडल योजना, पेंशन योजना, दीनदयाल पंजीयन डायरी आदि का सर्वे किया जाएगा। सीएमओ प्रदीप शास्त्री ने हितग्राहियों से गठित दलों को आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक खाता, क्रमांक, मोबाइल नंबर, अध्ययनरत बच्चों की जानकारी, जन्म, जाति संबंधी जानकारी सर्वे दलों के समक्ष रहकर अंकित करवाने में सहयोग देने का अनुरोध किया है। सही जानकारी नहीं देने पर योजनाओं से वंचित रह जाने की जवाबदारी हितग्राहियों की रहेगी।
विदाई समारोह आयोजित
तराना - शिक्षादान में भागीदारी ईश्वर भक्ति से कम नहीं होती। उक्त विचार अभिज्ञान हाईस्कूल में आयोजित पुरस्कार वितरण एवं विदाई समारोह में अतिथि सुभाष जोशी ने व्यक्त किए। भाजपा प्रतिनिधि अशोक वक्त ने तकनीकी ज्ञान पर बल देने की बात कही। संस्था ने पालकों से शिकायत एवं सुझाव दर्ज कराने का आह्वान किया। सांस्कृतिक आयोजनों में शिक्षकों ने भी भागीदारी की। आभार सचिव जगमोहन सोनी ने माना।
दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
तराना - मप्र जनअभियान परिषद विकासखंड द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के 25 कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण, सूचना का अधिकार, लोक सेवा गारंटी अधिनियम एवं सामाजिक न्याय विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अधिकारी एवं समन्वयक उपस्थित थे।
विनोद जिला उपाध्यक्ष नियुक्त
तराना - अभा चंद्रवंशीय क्षत्रिय खाती समाज युवा संगठन जिलाध्यक्ष महेंद्र देथलिया द्वारा समाज के युवा संगठन जिला उपाध्यक्ष पद पर विनोद गोल्डन कनासिया को नियुक्त किया। नियुक्ति पर लीलाधर देथलिया, पवन देथलिया, कमल मंत्री, सरपंच ईश्वरलाल, महेश देथलिया, घनश्याम सुजातिया, उमेश देथलिया, बद्रीलाल मंडलोई, सिंगाराम, प्रेम चंद्रवंशी आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
पचोला में चौपाल का आयोजन
माकड़ौन - महिला बाल विकास परियोजना तराना के अंतर्गत ग्राम पचौला में बाल चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं के समान अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। सरपंच भंवर कुंवरबाई, महिला बाल विकास समिति की अध्यक्ष लाड़कुंवर बाई की उपस्थिति में कार्यक्रम हुए। संचालन उषा समाधिया ने व आभार अनिता चौधरी ने माना।
राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि मनाई
तराना - शहीद दिवस पर गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर न्यायालय परिसर में न्यायाधीश कमलेश इटावदीया, अभिभाषक, न्यायालय कर्मियों द्वारा प्रात: 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। यह जानकारी अभिभाषक ऊंकारसिंह गलगच ने दी। साथ ही ब्लाक कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने राष्ट्रपिता द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष कैलाश गोठी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश परमार, पूर्व राज्यमंत्री बाबूलाल मालवीय, नरेंद्र कानड़ी, उमेश शर्मा, दिनेश शर्मा, शेख यासीन, राधेश्याम पंड्या, सिद्दीक खान, नरेंद्र मेहता, राज मोहम्मद जागीरदार, संजय जोशी, सुल्तान खान, बहादुर बैरागी, दीपक दवे, लक्ष्मीनारायण वर्मा, सलीम मेवाती, खूबचंद मालवीय एवं कांग्रेसजन मौजूद थे।
शहीदों को किया याद
भासं. खरसौद कलां - गुरुवार को महात्मा गांधी की स्मृति दिवस पर शहीदों को याद किया गया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। खरसौद कलां मावि स्कूली बच्चों ने मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। वही विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय पर कर्मचारियों ने दो मिनिट का मौन रखा।