- Hindi News
- जीजा ने किया तीन युवकों पर हमला, रात १ बजे प्रकरण
जीजा ने किया तीन युवकों पर हमला, रात १ बजे प्रकरण
उज्जैन। दहेज की बात पर विवाद होने पर जीजा ने परिजनों के साथ मिलकर साले और उसके दो दोस्तों पर गुरुवार रात प्राणघातक हमला कर दिया। आगर नाके पर हुई घटना में रात १ बजे चिमनगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। एसआई एसआर चौहान ने बताया अंबेडकर नगर निवासी महेश राजश्री का दहेज लेन-देन को लेकर साले शेखर जेवरिया निवासी गुलाब नगर से विवाद चल रहा है। रात करीब १०.३० बजे शेखर साथी जीवन शर्मा व सोनू निबोरिया के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान आगर नाके पर महेश ने परिजन रंजित, दीपक व अन्य साथियों के साथ तीनों पर चाकू व पाइप से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों के बयान के बाद रात १ बजे कायमी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।