कृष्ण-सुदामा मिलन के साथ कथा का समापन
भास्कर संवाददाता - नागदा
पाडल्या रोड़ पर आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा का समापन गुरुवार को कृष्ण-सुदामा मिलन के साथ हुआ। इस दौरान एक शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर रानी लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित लक्कड़दास मंदिर पर पहुंची। इसके पूर्व कथा वाचक पंडित अखिलेश कृष्णजी महाराज ने कृष्ण-सुदामा मिलन का प्रसंग सुनाया।
नेत्रहीन कलाकार को किया सम्मानित- कथा के अंतिम दिन ब्राह्मण महिला मंडल की महिलाओं ने नेत्रहीन संगीतकार अनुराग पासवान व कथा वाचक पंडित अखिलेश महाराज का स्वागत किया। इसके अलावा निर्मला रावल, निर्मला शर्मा, सुकर्णा त्रिपाठी, शर्मिला शर्मा, गुलजारीलाल त्रिवेदी, डॉ. एस.एन. दुबे, शिवकुमार शर्मा आदि ने व्यासपीठ का पूजन किया। इस मौके पर पुरुषोत्तम ठाकुर, अशोक पांचाल, जगदीश पुरोहित, सूरज शर्मा, अंकित शर्मा, सुभाष बैरागी, मनीष शर्मा, पंकज नामदेव, चेतन नामदेव, नरेंद्र कोठारी आदि मौजूद थे।
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु एवं नेत्रहीन संगीतकार का सम्मान करती महिलाएं ।