शराब दुकान गांव से बाहर होगी
भास्कर संवाददाता - तराना
ग्राम नांदेड में ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामसभा आयोजित की गई। इसमें योजना आयोग उपाध्यक्ष बाबूलाल जैन, विधायक अनिल फिरोजिया, मंडल अध्यक्ष नाहरसिंह पंवार, जपं अध्यक्ष नंदराम अहीरवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रामसिंह जादौन, एसडीएम माला श्रीवास्तव, सीईओ डॉ. रामप्रताप सिंह पंवार, जनपद सदस्य घनश्याम जोशी, रामसिंह बड़ाल उपस्थित थे।
ग्रामसभा में सरपंच सुरेंद्र सिंह पंवार ने 2012-13 में किए गए कार्यों की जानकारी दी। विकास कार्यों में ग्रामीणों की सहभागिता के लिए होने वाले कार्यों की जानकारी दी साथ ही ग्रामवासियों से सुझाव भी मांगे। ग्रामवासियों के सुझाव पर देशी शराब दुकान को ग्राम के बाहर लगाने का प्रस्ताव, ग्राम में पशु चिकित्सालय नांदेड़ से देवली को मुख्यमंत्री सड़क से जोडऩे का प्रस्ताव पारित किया गया। बाबूलाल जैन, विधायक फिरोजिया एवं रामसिंह जादौन ने ग्रामसभा में पारित प्रस्तावों को शीघ्र अमल में लाने का आश्वासन दिया। मौके पर डॉ. लक्ष्मणसिंह पंवार, दिलीप कारपेंटर, शेरसिंह पंवार, बालकृष्ण पाटीदार, राजेंद्र कंकरेजा, राजेंद्रसिंह समस्त विभाग के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।
ग्रामीणों के साथ विधायक।
विधायक ने किया भूमिपूजन
भासं. तराना - ग्राम कायथा के ग्राम बरखेड़ा से भालसाखेड़ा तक बनने वाली मुख्यमंत्री सड़क योजना का भूमिपूजन विधायक अनिल फिरोजिया ने किया। यह सड़क मार्ग उज्जैन जिले एवं देवास जिले को जोड़ेगा। विधायक के साथ भाजपा अध्यक्ष मनोहर पाटीदार, नंदराम अहीरवार, सौदानसिंह सिसौदिया, लक्ष्मणसिंह बड़ाल, रामसिंह बड़ाल, मोहन मेहता, सौभाग्यसिंह, श्यामसिंह भदौरिया, भंवरसिंह चावड़ा, कैलाशसिंह, ओम राजोरिया, डॉ. जीतेंद्र, कन्हैयालाल राठौर उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत पप्पूसिंह, धर्मेंद्रसिंह, मुकेश ने किया।
ग्राम नांदेड़ में पंचायत की ग्राम सभा में निर्णय