बैठक में ली एकजुटता की शपथ
नागदा - बैरवा समाज की बैठक बुधवार को खंडेलवाल धर्मशाला में हुई। मुख्य अतिथि मप्र प्रगतिशील बैरवा समाज के प्रांताध्यक्ष गंगाधर जारवाल, डी.एस.पी एल.एन. सगोरे, डॉ. अनिल जूनवाल, श्यामलाल डोहरिया थे। बैठक में समाजजनों ने एकजुट होकर कार्य करने की शपथ ली। इस दौरान समाज उत्थान व समाज की गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक को आर.के. बैंडवाल, जगदीश जाटवा, खेमचंद्र मेहरा, घनश्याम चंदन, मोहन लोदवाल, जगदीश मिमरोट, अनिल बैरवा, कैलाश अकोदिया, प्रदीप गिरि, विनोद लोदवाल, मनोहर टेलर, मनोहर सिसौदिया ने संबोधित किया। इस मौके पर हीरालाल मरमट, राकेश जाटवा, ललित बैंडवाल, ब्रजमोहन जाटवा आदि मौजूद थे। संचालन मनोहर अखंड ने किया।
अध्यापक करेंगे विधायकों का सम्मान- शासकीय संविदा शिक्षक अध्यापक संघ २९ जनवरी को प्रेमछाया परिसर उज्जैन में जिले के सातों नव निर्वाचित विधायकों का सम्मान व स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध गोपीराम सैनी, वैदेश्य चंदेल, विजय शर्मा, मुकेश रघुवंशी, संतोष विश्वकर्मा, संजय दीक्षित, बरखा लोंगड़, हेमप्रभा शर्मा, मंदा हिरपुरकर, सुनील कारपेंटर आदि ने किया है। जानकारी विनोद लोदवाल ने दी।