पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंद के बावजूद खुला रहा बाजार

बंद के बावजूद खुला रहा बाजार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उन्हेल - गोवंश तस्करों पर कार्रवाई नहीं करने के विरोध में धर्मरक्षा दल व शिवसेना नागदा ने बुधवार को उन्हेल बंद का आह्वान किया। बावजूद इसके सुबह से ही व्यापारिक संस्थान खुले रहे। बाजार में हमेशा की तरह चहल-पहल बनी रही। धर्म रक्षा दल के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी विवेक कनोडिय़ा को ज्ञापन भी सौंपा। मंगलवार शाम धर्मरक्षा दल के जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा व उनके साथियों ने व्यापारियों से बुधवार को नगर बंद का आग्रह किया था, लेकिन बुधवार को नगर के बाजार खुले रहे। बंद का कहीं भी असर नहीं दिखा। धर्मरक्षा दल नागदा के पदाधिकारियों ने दोपहर तीन बजे नगर में पहुंचकर जुलूस निकाला। कार्यकर्ता बाजार बंद करने, गोवंश तस्करों पर कार्रवाई करने के नारे लगा रहे थे।
कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पुलिस थाने से पुराने बस स्टैंड, सब्जी मार्केट, मुखर्जी चौक, भेरु चौक, घूमकर वापस लौट गए। धर्मरक्षा दल के जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं से अधिक पुलिस दिखाई दे रही थी। थाना प्रभारी विवेक कनोडिय़ा, एएसआई सत्येंद्र चौधरी, आनंद सिंह ठाकुर, रघुवीर पटेल, प्रधान आरक्षक मनोज पंड्या सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल साथ चल रहा था। पुलिस ने जुलूस की वीडियोग्राफी भी करवाई।



जुलूस के दौरान नारेबाजी करते कार्यकर्ता।