पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाचरौद में ६ फर्मों पर आयकर विभाग का सर्वे

खाचरौद में ६ फर्मों पर आयकर विभाग का सर्वे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खाचरौद
खाचरौद के ६ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर बुधवार सुबह उज्जैन से पहुंचे आयकर विभाग के दल ने छापामार कार्रवाई की। अपर आयकर आयुक्त मित्रा के नेतृत्व में ६० सदस्सीय दल ने अलग-अलग टीम में सभी ६ फर्मों पर एक साथ पहुंचकर संपत्ति का ब्यौरा खंगाला। सुबह ११ बजे शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चली। ६ टीमों के दल ने पुराने बस स्टैंड स्थित शैलेंद्र ट्रेडिंग कंपनी, जवाहर मार्ग स्थित अमित-घेवरमल नांदेचा, चबूतरा चौराहा स्थित फर्म भेराजी-कालूजी, मांगीलाल-मिश्रीमल, कबाड़ीपुरा में कस्तूरचंद-फतेहचंद नांदेचा व विक्रम मार्ग में सागर एल.एक्स. पर कार्रवाई की। टीम ने संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों के आवास पर भी छापा मारा। कार्रवाई देर रात तक जारी रही।
घुसते ही लगाए ताले: कार्रवाई के दौरान विभाग के दल ने पहुंचते ही दुकानों व घरों पर ताले लगा दिए। किसी को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं थी। संपत्ति का ब्यौरा जमा करने के दौरान टीम ने दस्तावेज व बहीखाते जब्त किए हैं। सर्वे के दौरान क्या मिला, इस संबंध में कोई भी अधिकृत जानकारी देने से दल ने इंकार किया है।
बंद हो गए बाजार: आयकर सर्वे की कार्रवाई के बाद बाजार पूरी तरह से बंद हो गया। दोपहर १२ बजे तक तो शहर की अधिकतम दुकाने बंद हो गई। इससे बाजार में सन्नाटा पसर गया।




कार्रवाई के दौरान भेराजी-कालूजी फर्म की सोना-चांदी की बंद दुकान। फोटो संजय दुबे

इनकी है फर्म

शैलेंद्र नांदेचा (( शैलेंद्र ट्रेडिंग कंपनी)), अमित-घेवरमल ((नांदेचा फर्म)), कस्तूरचंद-फतेहचंद नांदेचा, नरेश नागदा ((भेराजी-कालूजी)), दिलीप छाजेड़ ((मांगीलाल-मिश्रीमल)), विक्रम मार्ग में कपड़ा विक्रेता प्रवीण-चांदमल चौहान की सागर एल.एक्स. फर्म।