पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशप्रेम दिवस के रूप में मनेगी बोस की जयंती

देशप्रेम दिवस के रूप में मनेगी बोस की जयंती

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. नागदा - सुभाष क्रांति मंच के तत्वावधान में गुरुवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्मदिन देशप्रेम दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर दोपहर 1 बजे नपा कम्युनिटी हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
कार्यक्रम संयोजक अभिभाषक जगदीशचंद्र चावड़ा ने बताया मंच द्वारा लगातार 6ठे वर्ष में कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी शामिल होते हैं। उम्दा प्रदर्शन करने वाले को पुरस्कृत भी किया जाता है। इस बार भी प्रतियोगिताएं चार भागों में संपन्न होगी। जिसमें देशभक्ति, लोकनृत्य, धार्मिक व नाटिका शामिल हैं। सभी प्रतियोगियों को प्रमाण-पत्र, स्मृति चित्र भेंट किए जाएंगे। साथ ही प्रथम, द्वितीय व तृतीय को विशेष पुरस्कार
दिए जाएंगे।