पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्ञापन सौंप खत्म की हड़ताल

ज्ञापन सौंप खत्म की हड़ताल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - नागदा
शहर के मध्य से बस निकालने की मांग को लेकर बस सुविधा संघर्ष समिति द्वारा लगातार १६ दिन तक आंदोलन किया गया। बावजूद प्रशासन ने अभी तक इस समस्या के निराकरण के लिए कोई हल नहीं निकाला। बुधवार को समिति द्वारा ज्ञापन सौंपकर क्रमिक भूख हड़ताल को समाप्त किया। तीन दिन में समस्या का कोई समाधान प्रशासन द्वारा नहीं निकाले जाने पर समिति मामले को न्यायालय की शरण में लेकर जाएगी।
समिति अध्यक्ष फिरोज आजम ने बताया कि लगातार १६ दिन से समिति द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल की जा रही है। इसके बीच में भी गांधीगिरी सहित अन्य गतिविधियों से प्रशासन का समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन अभी तक हल नहीं निकल पाया है। १६वें दिन बुधवार को आजम, गोरेलाल शाक्य, इस्लामुद्दीन शेख, जितेंद्र बगरवाल व उस्मान शाह क्रमिक
भूख हड़ताल पर रहे। शाम को एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार अनिरुद्ध मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर समिति द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल समाप्त कर दी गई है।



नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते समिति सदस्य।