पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गलत परिसीमन करने वाले अधिकारियों पर करें कार्रवाईशहर कांग्रेस ने एसडीएम को की शिकायत > नपा अधिका

गलत परिसीमन करने वाले अधिकारियों पर करें कार्रवाईशहर कांग्रेस ने एसडीएम को की शिकायत > नपा अधिकारियों पर मिलीभगत का लगाया आरोप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. नागदा - परिसीमन में कथित रूप से जानबूझकर की गई त्रुटियों को लेकर राजनीति गरमा गई है। मामले में शहर कांग्रेस ने गुरुवार को एसडीएम डॉ.रजनीश श्रीवास्तव को शिकायत कर परिसीमन को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। अध्यक्ष सुबोध स्वामी के अनुसार नपा अधिकारियों ने दबाव में की गई गलतियां उजागर होने के बाद आनन-फानन में परिसीमन के दस्तावेजों में उलटफेर कर गलतियां सुधारने की कोशिश की है। ऐसे में तत्काल परिसीमन को निरस्त कर दोबारा से इसकी कार्रवाई शुरू होना चाहिए। गायब है बी-ब्लॉक- स्वामी ने कहा कि पूर्व में की गई शिकायत में बिरलाग्राम क्षेत्र के बी-ब्लॉक की पूरी आबादी को परिसीमन में नहीं दर्शाने की गलती से अवगत कराया था। इसे छुपाने के लिए नपा अधिकारियों ने हेरफेर किया है। कई वार्डों की जनसंख्या नियमों के अनुपात में नहीं है। ऐसे में नए परिसीमन में 4 नए वार्ड बढ़ाकर 40 वार्डों में शहर की जनसंख्या का समायोजन किया जाना चाहिए।



गलत परिसीमन करने वाले अधिकारियों पर करें कार्रवाई