पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कचरे में आग से हो रहा प्रदूषण

कचरे में आग से हो रहा प्रदूषण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - नागदा
नपा सफाईकर्मियों द्वारा कचरा ट्रेचिंग में ग्राउंड में पहुंचाने की बजाए उसमें आग लगाई जा रही है। इससे उठने वाला धुआं प्रदूषण का कारण बन रहा है। जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। यह शिकायत शहर कांग्रेस कमेटी ने नपा सीएमओ को की है। शहर अध्यक्ष सुबोध स्वामी के अनुसार सड़क पर कचरा फेंकने वालों को दंडित कर उनसे जुर्माना वसूल किया जा रहा है।
वहीं सफाईकर्मियों द्वारा की जा रही मनमानी पर रोक नहीं लगाई जा रही। जल्द ही इस कृत्य पर अंकुश नहीं लगाया गया तो पर्यावरण व आमजन के हितों के लिए न्यायालय की शरण लेना होगी।