पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनियंत्रित हुआ ट्रक, गड्ढे में फंसा

अनियंत्रित हुआ ट्रक, गड्ढे में फंसा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. खाचरौद - एक ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभों से टकराते हुए गड्ढे में जा फंसा। जानकारी के मुताबिक नागदा की ओर आ रहा ट्रक गुरुवार रात ९.३० बजे करीब नरसिंह मंदिर चौराहे पर अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने स्ट्रीट लाइट के पोल को टक्कर मारते हुए बाइक को भी चपेट में ले लिया। इससे बिजली के तार नीचे गिर गए तो प्रकाश नामक व्यक्ति की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर लोगों के जमा होने पर ट्रक चालक फरार हो गया।
एक शाम राष्ट्र के नाम आज
बडऩगर - गणतंत्र दिवस व स्वामी विवेकानंदजी की 151 वीं जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद सदभावना समिति, बडऩगर के तत्वावधान में 11 वां एक शाम, राष्ट्र के नाम कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन 24 जनवरी शुक्रवार को शाम 7 बजे गांधी चौक में आयोजित है। भारत माता की आरती, व देशभक्ति गीत, भजन व नृत्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक मुकेश पंड्या, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम बंसल हों। उक्त जानकारी संयोजक विजय चौधरी एवं सह संयोजक हितेष सोनी ने दी।
नवजात की हत्या के आरोप में पिता को जेल भेजा
बडऩगर - बीते दिनों नगर में हुए नवजात को जहर खिलाने के आरोप में पिता को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि राजेश पिता माधो भोई को रिमांड खत्म होने पर गुरुवार को न्यायालय के आदेश से पुलिस ने भेरूगढ़ जेल भेज दिया।
कियोस्क सेंटरों पर भीड़
बडऩगर - व्यापमं द्वारा पुलिस उप निरीक्षक, सूबेदार, प्लाटून कमांडर भर्ती हेतु ऑन लाईन फार्म जमा करने हेतु नगर में कियोस्क सेंटरों पर युवा व महिलाओं की भीड़ देखी जा रही हैं।इसमें सामान्य वर्ग, पिछड़ा, अनु. जाति व जनजाति के बेरोजगार युवाओं ने भारी उत्साह देखने को मिल रहा है । गुरुवार को अंतिम तारीख होने से काफी भीड़ दिखाई दी।
अली 25 को बडऩगर में
बडऩगर - मप्र कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला ग्रामीण अध्यक्ष सैयद मकसूद अली 25 जनवरी को बडऩगर आएंगे। अली बडऩगर विधानसभा क्षेत्र के अल्पसंख्यक समुदाय के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बच्छराज फैक्टरी प्रांगण में दोपहर 12 बजे विचार-विमर्श करेंगे। उक्त जानकारी कलीम अहमद खान एडवोकेट ने दी।
कलश यात्रा आज
नागदा - पाल्या रोड पर गुरुवार से आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा। रानी लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित लक्कड़दास मंदिर से सुबह 12 बजे कलश यात्रा शुरू होगी। कथा का श्रवण प्रतिदिन दोपहर 2 से 5.30 तक वंृदावन से पधारे आचार्य अखिलेश कृष्ण महाराज कराएंगे।