पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आज से

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आज से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा - जयश्री महाकाल स्पोट्र्स क्लब के तत्वावधान में स्व. रणछोड़सिंह ठाकुर की स्मृति में शनिवार को सुबह 10 बजे दो दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ दुर्गापुरा स्थित पारदी रोड पर होगा। मुख्य अतिथि मोहनसिंह चौहान ((इंदौर)) होंगे। विजेता टीम को नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। बाहर से आने वाली टीम के भोजन की व्यवस्था क्लब द्वारा की जाएगी। प्रतियोगिता आयोजन का यह दूसरा वर्ष है। आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध संयोजक संजय सिंह ठाकुर, सचिव ब्रजेश नायक, सलीम खान, मज्जू खान, प्रकाश ठाकुर, गजेंद्र साहनी, दिलीप नायक, दीपक भाटी, मुन्नाभाई, अजीज भाई, गब्बर भाई, देवीलाल ठाकुर, मुकेश यादव, जगदीश नायक, अजय पाल आदि ने किया है।
जन्मोत्सव पर धार्मिक आयोजन कल
नागदा - सिख समाज द्वारा बाबा दीपसिंह का जन्मोत्सव रविवार को दशहरा मैदान स्थित गुरुद्वारे में मनाया जाएगा। गुरुसिंह सभा के प्रवक्ता रौनकसिंह ने बताया कि सुबह 7 से 8.30 बजे तक सुखमनी साहिबजी का पाठ किया जाएगा। 9.30 बजे ज्ञानी जोगिंदरसिंह द्वारा कीर्तन व 9.45 बजे अरदास व प्रसाद वितरण होगा। आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध अमरजीतसिंह चावला, मोहनसिंह, जोगेंद्रसिंह नारंग, हरचरणसिंह चावला, मंजीत चावला, गोपाल सलूजा, बलविंदरसिंह सलूजा, त्रिलोचनसिंह खालसा, हरजिंदरसिंह, प्रकाश सिंह सोहेल, अमरजीतसिंह सचदेव, कुलजीत कौर, रुपा कौर, मंजीत कौर, परमजीत कौर, सतनाम कौर, पूजा कौर, नीता कौर आदि ने किया है।
आज बनाएंगे मानव शृंखला
नागदा - देश में एकता, अखंडता व देशप्रेम की भावना को जागृत करने के लिए शनिवार को प्रयास एक नई उड़ान संस्था द्वारा मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन सूरज सेठ मांगलिक परिसर के सामने शाम 5 से 6 बजे तक होगा। संस्था अध्यक्ष राकेश जिंदल ने बताया कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के तराने भी गूजेंगे। कार्यक्रम में शहर के विद्यार्थी, शिक्षक आदि बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
विद्यार्थियों की काव्य गोष्ठी आज
नागदा - वर्धमान कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज द्वारा विद्यालय व महाविद्यालय स्तरीय काव्य गोष्ठी का आयोजन शनिवार को शाम 5 बजे बस स्टैंड स्थित कॉलेज परिसर में किया जाएगा। मीडिया प्रभारी विपिन वागरेचा ने बताया गोष्ठी में शहर के विभिन्न स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी भाग लेंगे।