पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए मॉडल

प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए मॉडल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - नागदा
आदर्श विद्यालय में शुक्रवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल्स प्रस्तुत किए। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ डॉ. एस.आर. चावला ने किया।
प्रमुख रुप से रामेश्वर भावसार, एस.आर. डोरवाल, आर.पी. दांतरे, एल.एन. भावसार, रमेश ठाकुर, एस.एन. भाटी, प्रेमसिंह रघुवंशी उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथि डॉ. चावला ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के लिए 1100 रुपए व श्री डोरवाल ने 500 रुपए का इनाम दिया। प्रदर्शनी में कक्षा 12वीं के दिग्विजय, पंकज, लखन, राहुल, रेणुका, टीका व कक्षा 11वीं के सूरज, नवीन, सलमान, कन्हैया, सुरेश, दीपक, देवेंद्र, प्रेम, विवेक, किशन व कक्षा 10वीं के प्रिंस, रवि, हेमंत, लोकेश, उमेश, दीपक, अशोक का प्रदर्शन सराहनीय रहा। कला प्रदर्शनी में राहुल, दिव्या, साक्षी, अंकिता, सोनी, कृष्णा, अर्पिता, संतोष, केदार, आरती, पूजा, परिधि, फिजा का उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा।
कार्यक्रम में अजय घोटे, पंकज द्विवेदी, पंकज भावसार, चंद्रप्रकाश अग्निहोत्री, वंदना राठौर, बिंदू लश्करी, नवीन तंवर, इरफान खान, हर्षा, दीपाली, टीना द्विवेदी, रुबी सेम्युअल, सुभाष प्रजापत का विशेष सहयोग रहा। संचालन विद्या चौधरी व मनीष भावसार ने किया। आभार मंजू भावसार ने माना।



अतिथियों को प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देता छात्र।