पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लैंक्सेस के बर्खास्त कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

लैंक्सेस के बर्खास्त कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. नागदा - वैश्विक मंदी के बहाने लैंक्सेस से जबरन निकाले गए कर्मचारियों ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। प्रबंधन की मनमानी नीतियों को लेकर रणनीति तय करने के लिए नौकरी से निकाले गए आधा दर्जन कर्मचारियों ने एक होकर लड़ाई लडऩे का फैसला किया है। इस संबंध में एक आवश्यक बैठक रविवार दोपहर बीसीआई स्टाफ कॉलोनी में सुरेंद्र नायर के आवास पर रखी गई है। ३० दिसंबर को बर्खास्त किए गए नायर ने अन्य उद्योग प्रबंधकों से पीडि़त कर्मचारियों को भी बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि पूर्व में प्रबंधन गोपाल माहेश्वरी, रमेशचंद्र केरवार, मानसिंह राय, ओमप्रकाश धीमन, श्री निषाद व राजेंद्रसिंह को भी जबरन बर्खास्त कर चुका है।