पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्याऊ की जगह डीपी लगाने के विरोध में धरना

प्याऊ की जगह डीपी लगाने के विरोध में धरना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - नागदा
ओझा मार्ग स्थित 40 साल पुरानी प्याऊ को जमींदोज कर यहां विद्युत डीपी लगाने से गुस्साए व्यापारियों के समर्थन में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चेतन यादव पीडि़त व्यापारी को साथ लेकर नपा परिषद के खिलाफ धरने पर बैठ गए। सुबह 11 बजे से शुरू प्रदर्शन के दौरान पोल खड़े के लिए बुलाई गई जेसीबी के सामने लेटकर यादव ने काफी हंगामा भी मचाया।
इस दौरान यहां लोगों का जमावड़ा लग गया। डीपी के समीप स्थित दुकानदार विपिन बुड़ावनवाला व अन्य का कहना था कि डीपी उनकी दुकानों से सटाकर लगाई जा रही है। जिससे आड़ से उनका व्यवसाय प्रभावित होगा। नपा द्वारा बिजली कंपनी से सार्वजनिक हित में डीपी का यहां स्थानांतरण कराया जा रहा था। इस दौरान नपा के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे पूर्व नपाध्यक्ष गोपाल यादव ने भी धरने पर बैठे विपिन बुड़ावन व यादव को समझाने का प्रयास किया मगर कोई नतीजा नहीं निकला। बाद में राजनीतिक दवाब व सूझबूझ के बाद डीपी को दुकान से 8 फीट दूर लगाने की सहमति बनी। जिसके बाद यहां पोल लगाने का कार्य शुरू हो गया है।
जानबूझकर तोड़ा प्याऊ
नपा द्वारा प्याऊ तोडऩे को कांग्रेस नेता मोहम्मद रंगरेज को तुगलकी निर्णय करार दिया है। उन्होंने बताया भाजपा की परिषद जनहित के लिए लगाई गई प्याऊ की दुश्मन है। पूर्व में भी आजाद चौक पर स्थित प्याऊ को तोड़कर यहां भाजपा के पूर्व पदाधिकारी फोटोकॉपी की दुकान संचालित कर रहे है।



पुलिस में शिकायत

मामले में नपाध्यक्ष शोभागोपाल यादव ने बताया कि वर्षों से स्थापित प्याऊ से व्यापारियों को कोई तकलीफ नहीं थी। चौराहे का सौंदर्यीकरण करने की दृष्टि से प्याऊ को हटाकर यहां बीच सड़क पर लगी डीपी को स्थानांतरित कराया जा रहा था। बिजली कंपनी इसमें सहयोग कर रही थी। व्यापारियों ने मामले को राजनीतिक तूल देकर सरकारी कार्य में बाधा डाली है। संबंधितों पर कार्रवाई के लिए मंडी पुलिस को प्रकरण दर्ज करने का आवेदन दिया है।



मौके पर खड़ी जेसीबी व जमा भीड़ एवं धरने पर बैठे यादव व व्यापारी विपिन बुड़ावनवाला।