२२ हजार के बिजली तार की हुई चोरी
भास्कर संवाददाता - नागदा
ग्राम टूमनी में अज्ञात बदमाश ने करीब २२ हजार के बिजली तारों पर हाथ साफ कर दिया। बिरलाग्राम पुलिस के मुताबिक मेहतवास एमपीईबी कॉलोनी निवासी रहीमउद्दीन पिता नसीरउद्दीन की शिकायत पर अज्ञात बदमाश पर प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें बताया गया है कि ग्राम टूमनी स्थित एमपीईबी लाईन से अज्ञात बदमाश ११केवी लाईन के २१०० फीट लंबे तार चोरी कर ले गया।
मिट्टी खोदने की बात पर मारपीट
नागदा - ग्राम खुरमुरी में तालाब से मिट्टी खोदने की बात को लेकर चार लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। बिरलाग्राम पुलिस के मुताबिक ग्राम खुरमुरी निवासी रामसिंह पिता कालुसिंह गुर्जर के साथ भगवानसिंह, माधु, मांगूसिंह व रामेश्वर ने तालाब की मिट्टी खोदने की बात को लेकर मारपीट की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
पुराने विवाद में हुई मारपीट
नागदा - रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट की गई। मंडी पुलिस के मुताबिक निपानिया निवासी रामेश्वर पिता नरसिंह गुर्जर के साथ राजू पिता मांगू ने पुरानी बात को लेकर मारपीट की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।