- Hindi News
- आज शान से लहराएगा राष्ट्रध्वज, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
आज शान से लहराएगा राष्ट्रध्वज, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
भास्कर संवाददाता.नागदा
देशभक्ति तरानों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की गूंज रविवार सुबह से ही शहर में गूंजने लगेगी। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं व शासकीय कार्यालयों पर शान से तिरंगा लहराया जाएगा। वहीं स्कूलों में खेल प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
नपा में छात्राएं फहराएगी ध्वज - नपा परिसर में सुबह 9 बजे ऐथेलेक्टिस चैंपियन कोमल खारिया व तनवीर कौर ध्वज वंदन करेगी। साथ ही रैन बसेरा का लोकार्पण भी छात्राओं के हाथों होगा। इस मौके पर नपाध्यक्ष शोभा गोपाल यादव, नपा उपाध्यक्ष सज्जनसिंह शेखावत, सीएमओं आर.के. जैन सहित पार्षद, नपा अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
तहसील कार्यालय में सुबह 8 बजे एसडीएम डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, सीएसपी कार्यालय पर सीएसपी दीपक शुक्ला, मंडी थाना परिसर में थाना प्रभारी गोपाल परमार व बिरलाग्राम थाने में थाना प्रभारी फतेहबहादुरसिंह ध्वज वंदन करेंगे।
भाजपा द्वारा दीनदयाल चौक पर सुबह 10 बजे ध्वजारोहण मंडल अध्यक्ष धर्मेश जायसवाल करेंगे। विशेष रुप से विधायक दिलीपसिंह शेखावत उपस्थित होंगे। इसी प्रकार शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आजाद चौक पर सुबह 8.30 बजे झंडावंदन किया जाएगा। अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध स्वामी करेंगे। अतिथि पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर होंगे। पार्षद प्रमोदसिंह चौहान ने बताया ध्वजवंदन के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव के संदेश का वाचन किया जाएगा।
इंटक कार्यालय- ग्रेसिम मजदूर इंटक व इंजीनियर मजदूर कांग्रेस द्वारा सुबह 8.30 बजे बिरलाग्राम स्थित इंटक कार्यालय पर ध्वज वंदन प्रधानमंत्री विजयसिंह रघुवंशी द्वारा किया जाएगा।
जन जागृति मंच- जन जागृति मंच द्वारा ध्वजारोहण सुबह 8.30 बजे अध्यक्ष एस.आर. डोरवाल के निवास चंबल सागर कॉलोनी पर होगा।
ग्रेसिम मजदूर संघ-ग्रेसिम मजदूर संघ द्वारा ध्वज वंदन सुबह 8.30 बजे सी- ब्लॉक स्थित मजदूर मैदान पर प्रधानमंत्री जितेंद्रसिंह रघुवंशी द्वारा किया जाएगा। इसके पश्चात एक रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होकर कन्याशाला चौराहे पर पहुंचेगी। इसी प्रकार महाकाल भक्त मंडल द्वारा अशोक कॉलोनी से वाहन रैली निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर पुन: बिरलाग्राम पहुंचेगी। मंडल के साहिल शर्मा व मयूर ने बताया रैली में देशभक्ति के गीतों पर युवा तिरंगा लेकर चलेंगे।
इत्तेहादुल मुस्लेमीन समिति व टेक्सटाइल मजदूर कांग्रेस द्वारा मिर्ची बाजार स्थित युवराज धर्मशाला के सामने ध्वजारोहण सुबह 9.45 पर किया जाएगा। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, विशेष अतिथि अभिभाषक लईक अहमद अंसारी होंगे। अध्यक्षता नपाध्यक्ष शोभा गोपाल यादव करेगी।
पाड़ल्या कला स्थित चंद्रवंशी चौराहा पर सुबह 9.30 बजे झंडावंदन कृषि उपज मंडी डायरेक्टर श्यामूबाई चंद्रवंशी द्वारा किया जाएगा। मुख्य अतिथि भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप व्यास, विजय पटेल, डॉ. आनंद लोदवाल, मदनलाल चंद्रवंशी, जीवनसिंह चंद्रवंशी होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध दशरथ चंद्रवंशी, बंटू चंद्रवंशी, अशोक चौधरी, रमेश चौहान, पदमसिंह चंद्रवंशी आदि ने किया है।
आदित्य बिरला समूह- आदित्य बिरला समूह के आदित्य बिरला उमावि, आदित्य बिरला सीनियर सेकंडरी व आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के सामूहिक गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन ग्रेसिम खेल परिसर की जगह ग्रेसिम स्टॉफ क्लब परिसर में होगा। जानकारी डॉ. सुरेंद्र मीणा ने दी।
उन्हेल में भी मनेगा गणतंत्र दिवस- नगर में भी गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। शैक्षणिक संस्थाओं में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। साथ ही सामाजिक, राजनीतिक संस्थाएं भी ध्वज फहराएगी।
नगर पंचायत में अध्यक्ष कैलाश विपट ध्वज फहराएंगे। कृषि उपज मंडी में सुबह 9 बजे अध्यक्ष शंकर पटेल ध्वज वंदन करेंगे। वहीं शासकीय, अशासकीय व शैक्षणिक संस्थाओं में भी ध्वज वंदन किया जाएगा।
सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में सुबह 10 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक ब्रजेश पांडे होंगे। विशेष अतिथि रमेश नंदेड़ा होंगे। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष राधेश्याम परमार करेंगे। इसी प्रकार आलोट जागीर स्थित शासकीय हाई स्कूल में सुबह 8.30 बजे ध्वज फहराया जाएगा। मुख्य अतिथि सरपंच धनसिंह नायक, जनपद प्रतिनिधि रेवा शंकर राठौर होंगे।
यहां भी होगा ध्वजारोहण- पुलिस थाना, विद्युत कार्यालय, शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित भेरूचौक पर कांग्रेस व मुखर्जी चौक पर भाजपा द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।
खरसौद कलां- ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरपंच तेजराम बारोड़ ध्वजारोहण करेगे। हासे स्कूल परिसर में प्राचार्य प्रभारी साहिब सोलंकी, गांधी चौक में तरूण परमार ध्वज वंदन करेगे। मंडी प्रांगण में कृषक सदस्य पार्वता चंद्रवंशी झंडा वंदन करेंगी। वही समीप की ग्राम पंचायत सलवा में सरपंच शांतीबाई पटेल,बरडिय़ा में दिनेशनाथ योगी, मुंडत में पवित्रा व्यास, चिरोला कलां में यशोदा बाई ध्वज वंदन में शामिल होंगी।
तराना में एक शाम देश के नाम- 26 जनवरी को शाम 8 बजे बसस्टैंड पर एक शाम देश के नाम का आयोजन होगा। इसमें इंदौर की राठौर म्यूजिकल आर्केस्ट्रा पार्टी राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति देगी। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र मालवीय एवं करण मालवीय भी उपस्थित रहेंगे। जानकारी जयनारायण परमार ने दी।
मंडी प्रांगण में होगा मुख्य समारोह- महिदपुर. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कृषि उपज मंडी प्रांगण में होगा। जहां विधायक बहादुरसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में मंडी अध्यक्ष कैलाश गोस्वामी ध्वजारोहण करेंगे। वही विभिन्न विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। मंडी सचिव सविता सैयाम ने क्षेत्रवासियों से आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया। इसी प्रकार भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप नवलखा ने बताया कि चौक बाजार में प्रात: 9 बजे विधायक बहादुरसिंह चौहान और पुराना बसस्टैंड स्थित कार्यालय पर प्रात: 9.30 बजे भाजपा नेता सुधीर मूणत द्वारा झंडावंदन किया जाएगा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी गिरीश शर्मा ने दी।
कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ- नागदा.जय श्री महाकाल ग्रुप द्वारा दुर्गापुरा पारदी रोड पर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। विशेष अतिथि ओमप्रकाश चौहान थे। भूमिपूजन शंकरदास व्यायाम शाला के विक्रम गुरु, दिलीप नायक, पार्षद रघुनाथसिंह बब्बू ने किया। प्रतियोगिता में पहला मैच महाकाल ग्रुप व एनडीएस क्लब के बीच खेला गया। दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इस मौके पर प्रकाश ठाकुर, गुड्डू सेठ, ब्रजेश नायक, जगदीश नायक, मोहनसिंह चौहान, जितेंद्र सोलंकी, कुंदन बना, ईकबाल खान, प्रेमसिंह ठाकुर, रामपाल, अजय पाल, हेमंत आदि मौजूद थे।