पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई शपथ

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई शपथ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. नागदा. शनिवार को शहर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर शहर के विभिन्न पोलिंग बूथ पर नए मतदाताओं को अपने मत का सदुपयोग करने शपथ दिलाई गई। साथ ही मतदाता परिचय पत्र भी वितरित किए गए। शासकीय कन्या उमा विद्यालय में छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। शपथ पार्षद राजेश धाकड़, राजेंद्र गुर्जर आदि ने दिलाई। एगोशदीप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में संस्था प्रभारी गरजीतसिंह ने शिक्षकों व विद्यार्थियों को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्राचार्य कीर्ति शर्मा, हरसिमरनजीत कौर, दीपिशा कांठेड़, देवाशीष शर्मा, शैलेंद्र चौहान, नरेंद्र शर्मा, जतीन जाजोरिया, दिशा जैन, विवेकसिंह, किरण राजावत, बुलबुल सोनी, प्रीति यादव, संध्या रावल, रचना शुक्ला आदि मौजूद थे। आभार अतुल शर्मा ने माना। इसी प्रकार वार्ड नंबर 21 स्थित महाराष्ट्र मंडल के मतदान केंद्र क्रमांक 111 व 112 के मतदाताओं को शपथ अनिता सेन व आशा बौरासी ने दिलाई। कार्यक्रम में पार्षद उर्मिला साहनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के मतदाता शामिल हुए। इसी प्रकार वार्ड नंबर 3, कृषि उपज मंडी मतदान केंद्र नंबर 67 पर रामसिंह खराडिय़ा ने मतदान की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में छोटी पोरवाल ने पहचान पत्र वितरित किए।