भारत माता की आरती करेंगे आज
नागदा. यंग पॉवर सामाजिक प्रयास संस्था द्वारा गणतंत्र दिवस पर शाम ५ बजे नपा कम्युनिटी हॉल में भारत माता की आरती की जाएगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष शोभा गोपाल यादव, पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर होंगे। विशेष अतिथि सीएसपी दीपक शुक्ला व मंडी थाना प्रभारी गोपाल परमार होंगे। जानकारी संस्थापक लोकेश कर्नावट ने दी।
घर से बाइक चोरी- नागदा. शुक्रवार रात को ग्राम बेरछा से घर आंगन में खड़ी बाइक को अज्ञात बदमाश उठा ले गया। मंडी पुलिस के अनुसार दिलीप पिता रुगनाथ ((32)) निवासी कुकनी महिदपुर सिटी की हीरो होंडा डीलक्स बाइक ग्राम बेरछा में खड़ी थी। शुक्रवार रात को अज्ञात बदमाश उठा ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।