पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा के निर्णय के खिलाफ भाजपा पार्षद

नपा के निर्णय के खिलाफ भाजपा पार्षद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. नागदा
प्याऊ को जमींदोज कर डीपी लगाने का मामला गरमा गया है। शुक्रवार को विवाद का पटाक्षेप होने के बाद शनिवार को क्षेत्रीय पार्षद रेखा मोदी ने नपा के निर्णय पर सवाल खड़े किए है तो, क्षेत्रीय नागरिकों ने विरोध में २६ जनवरी को धरना देने की चेतावनी दी है। हालांकि गणतंत्र दिवस होने से प्रशासन ने रविवार को धरना देने की अनुमति नहीं दी है। जिसके बाद नागरिकों ने सोमवार को धरना देने की बात कही हैं।
परिषद का निर्णय सही नहीं
भाजपा परिषद की सक्रिय पार्षद रेखा मोदी द्वारा विरोध करने से भाजपा की अंदरूनी राजनीति गरमा गई है। बताया जा रहा है कि एक ही पार्टी के दो राजनीतिक ध्रुवों की जिद से इस तरह की स्थिति बनी है। बता दें कि प्याऊ के स्थान पर डीपी लगाने पर जोर नपाध्यक्ष शोभागोपाल यादव का था। शुक्रवार तक पार्षद सहमत भी थी। मगर शनिवार को अचानक उन्होंने सुर बदलकर क्षेत्रीय नागरिकों के हित में डीपी लगाने का विरोध कर वाटर कूलर लगाने की मांग की है।



धरने पर बैठे सिर्फ दो

डीपी लगाने को लेकर शुक्रवार को सिर्फ पीडि़त दुकानदार व जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष चेतन यादव को ही आपत्ति थी। नपा के निर्णय के खिलाफ यहीं २ लोग धरने पर बैठे थे। ऐसे में एक रात मे अचानक क्या हो गया कि क्षेत्र के नागरिक एकदम से एकजुट होकर डीपी नहीं लगाने के पक्ष में उतर आए हैं। गौरतलब है कि जहां डीपी लगाई जा रही है। वहां बीते ४० वर्षों से प्याऊ स्थापित थी। इससे मार्ग की चौड़ाई कम हो गई थी। मगर चौड़ीकरण कर चौराहे के सौंदर्यीकरण के नाम पर हटाई गई प्याऊ हटने पर विरोध आखिर क्यों हो रहा है। इसका कारण नागरिकों ने असुरक्षित तरीके से गई डीपी लगाने के लिए गाड़े पोल को बताया है। लोगों के अनुसार डीपी लगाने के लिए अधिक जगह आरक्षित की गई है। जिससे मार्ग और संकरा हो जाएगा।