पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकतंत्र की सफलता मतदाता पर निर्भर

लोकतंत्र की सफलता मतदाता पर निर्भर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. खाचरौद
मजबूत लोकतंत्र की सफलता मतदाता पर निर्भर करती हैं, इसलिए उन्हें स्वतंत्र, निष्पक्ष व बिना भेदभाव के मताधिकार का प्रयोग कर अच्छी शासन प्रणाली में अपनी सहभागिता दर्ज करानी चाहिए। यह बात तहसीलदार अनितासिंह तोमर ने शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत के सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। अतिथि के रुप में शासकीय बालक उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य अर्जुनसिंह सोलंकी, व्याख्याता भालचंद्र शास्त्री मौजूद थे। संचालन शिक्षक गुरुदत्त जोशी ने किया।
यहां भी मनाया राष्ट्रीय मतदाता दिवस -ग्राम फर्नाखेड़ी में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। ग्राम के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक किशोर सिंह पंवार, सरपंच कालूराम व जसवंतसिंह पंवार की मौजूदगी में नए मतदाताओं को पहचान-पत्र प्रदान कर स्वतंत्र और निष्पक्ष रुप से प्रत्येक चुनाव संपन्न कराने की शपथ दिलाई गई। ग्राम पालना के प्राथमिक शाला भवन में मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में समझाया गया व शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर जनशिक्षक नीतिराजसिंह डोडिया, शिक्षक जगदीशचंद्र उपाध्याय, दीपक घोचा, सज्जनलाल गोयल, खूबचंद लोहार, मृणाल मिश्रा आदि मौजूद थे। ग्राम भाटखेड़ी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधानाध्यापक मोहनलाल सोलंकी, सैय्यद उस्मान काजी, प्रेमलता उपाध्याय की उपस्थिति में मतदाताओं को इंपिक वितरण किए गए। संचालन बीएलओ हरिशंकर उपाध्याय ने किया। इस दौरान शीला सोलंकी, सलमा खान, प्रियंका पंवार मौजूद रही।
ग्राम आक्याजागीर स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नए मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य अनिल परमार, रजनीश द्विवेदी, बीएलओ किष्किंधा मदारिया, पुरुषोत्तम पोपंडीया, पूनमचंद्र मदारिया, बद्रीलाल मदारिया, गोवर्धनलाल बंबोरिया, सचिन संत, समरथ सेन आदि मौजूद थे।