पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानव शृंखला के साथ शहर में गूंजा वंदे मातरम्

मानव शृंखला के साथ शहर में गूंजा वंदे मातरम्

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. नागदा
एक साथ कई स्वर में वंदे मातरम् की गंूज पूरे शहर में गूंजती रही। मौका था, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को प्रयास एक नई उड़ान द्वारा आयोजित कार्यक्रम का। लोगों में देशप्रेम व घर-घर ध्वजारोहण की प्रेरणा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
अतिथि के रुप में विधायक दिलीपसिंह शेखावत, पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, नपाध्यक्ष शोभा गोपाल यादव, उपाध्यक्ष सज्जनसिंह शेखावत, पार्षद राजेश धाकड़, सुबोध स्वामी, निशा चौहान, चेतन यादव मौजूद थे। अतिथियों द्वारा भारत माता की आरती कर शहीदों को नमन किया गया। अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष राकेश जिंदल व कविता जिंदल ने तिरंगा बैच लगाकर किया। जिसके बाद मानव श्रृंखला बनाकर एक गूंज में कई स्वर निकले। विधायक शेखावत ने इस दौरान सभी को गणतंत्र दिवस पर देशप्रेम व घर-घर ध्वज फहराने की शपथ दिलाई। देशभक्ति गीतों ने युवाओं में यहां नया जोश भरने का कार्य किया। संचालन जितेंद्र अग्रवाल ने किया। आभार अजयसिंह रघुवंशी ने माना। इस मौके पर इरफान शाह, आमिर हुसैन, आयुष रघुवंशी, विशाल पारिक, धर्मेंद्र प्रजापत, इंदिरा चौहान, आरती चतुर्वेदी, प्रदीप उपाध्याय, मोहित शर्मा, प्रतीक्षा पांडे, मेघा पोरवाल, साक्षी जिंदल, अंजली दीक्षित, अमन, चेतन पोरवाल, सोमिल जोधावत, आयुष बोरा आदि मौजूद थे।



मंच पर मौजूद अतिथि एवं बच्चों द्वारा बनाई गई मानव श्रृंखला।