पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्सिंग होम पर बच्चा बदलने का आरोप

नर्सिंग होम पर बच्चा बदलने का आरोप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा। जवाहर मार्ग स्थित एक निजी नर्सिंग होम पर बच्चा बदलने का आरोप लगा है। मामला शनिवार सुबह का है। पटेल गली निवासी कांति पति धर्मकुमार यादव प्रसूति के लिए गुरुकृपा नर्सिंग होम पहुंची थी। यहां उसे नार्मल डिलेवरी हुई। कांति का आरोप है उसका बच्चा नर्सिंग होम में बदल दिया है। उसके पति के मुताबिक प्रसूति के उपरांत जो बच्ची उन्हें सौंपी, वह उनकी नहीं है क्योंकि डिलेवरी के तुरंत बाद उसने नवजात का मुंह देखा था। टीआई गोपाल परमार ने जांच के बाद ही कुछ कह पाने की बात कही है। नर्सिंग होम संचालक डॉ. माधुरी लघाटे ने बताया उनके नर्सिंग होम में जन्म के तुरंत बाद नवजात की स्केनिंग होती है। प्रसूता व उनके पति को शक है तो वे डीएनए टेस्ट करा लें।