जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा
भास्कर संवाददाता - नागदा
रविवार को शहर में 65वां गणतंत्र दिवस धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान शैक्षणिक संस्थाओं में देशभक्ति तरानों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की गूंज सुबह से ही गूंजने लगी। वहीं विभिन्न संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं व शासकीय कार्यालयों पर शान से तिरंगा लहराया गया। साथ ही स्कूलों में खेल प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
नपा में छात्राओं ने किया ध्वजवंदन- नपा परिसर में सुबह 9 बजे एथलेक्टिस चैंपियन कोमल खिरिया व तनवीर कौर ने ध्वज वंदन कर रैन बसेरा का लोकार्पण किया। इस मौके पर नपाध्यक्ष शोभा गोपाल यादव, विधायक दिलीपसिंह शेखावत, तहसीलदार अशोक व्यास, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेश जायसवाल, पंकज जैन, रहमत अली, महेश व्यास, गोपाल यादव, हरिसिंह गुर्जर, शशीकांत मावर, सुनीता पोरवाल, रेखा मोदी, उर्मिला साहनी, गीतादेवी मंडोरा, सीमा ठाकुर, सारिका चौहान, उर्मिला डांगरा, महेश अग्रवाल, पूनमचंद गेहलोत, नरेंद्र कोठारी, विजय पोरवाल, जितेंद्र दुबे, प्रेमसिंह मचार, ओमप्रकाश चौहान, सीएम अतुल आदि मौजूद थे। संचालन नपा उपाध्यक्ष सज्जनसिंह शेखावत ने किया। आभार सीएमओ आर.के. जैन ने माना।
भाजपा- भाजपा द्वारा दीनदयाल चौक पर ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद थावरचंद गेहलोत, विधायक दिलीपसिंह शेखावत थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मेश जायसवाल ने की। कार्यक्रम में डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, नपाध्यक्ष शोभा गोपाल यादव आदि मौजूद थे।
कांग्रेस- शहर कांग्रेस कमेटी ने सुबह 8.30 बजे आजाद चौक पर ध्वजारोहण किया। पार्षद प्रमोदसिंह चौहान ने बताया अतिथि पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर थे। अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध स्वामी ने की। बाद में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव के संदेश का वाचन किया गया।
इंटक- ग्रेसिम मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विजयसिंह रघुवंशी ने ध्वजारोहण बिरलाग्राम स्थित बी-49 पर किया। अध्यक्षता जागेश्वर शर्मा ने की। विशेष अतिथि प्रभुसिंह शेखावत, बलरामसिंह चंद्रावत थे। कार्यक्रम में महेंद्र पुरोहित, रणछोड़लाल, दामोदर देशमुख, जयकिशन प्रसाद, दिलीप तिवारी, संजय पुराणिक, अब्दुल सत्तार, फारुख मोहम्मद, मोहम्मद नासीर, पदमसिंह यादव, उमेश कश्यप, राजेंद्र पोरवाल आदि मौजूद थे। आभार सुजानसिंह ठाकुर ने माना।
ग्रेसिम मजदूर संघ- के प्रधानमंत्री जितेंद्रसिंह रघुवंशी ने सुबह 8.30 बजे सी-ब्लॉक स्थित मजदूर मैदान पर ध्वजारोहण किया। बाद में रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कन्याशाला चौराहे पर पहुंची। इस मौके पर महेंद्रसिंह रघुवंशी, विजय चापोरकर, श्रवणसिंह तंवर, महेंद्र कुल्हरी, बालू पाटील, नंदकिशोर रघुवंशी, आर.सी. नायर, धनीनाथ, रामनारायण आदि मौजूद संचालन उपाध्यक्ष हरीशचंद्र ने किया। आभार भजनसिंह ने माना।
एटक- ग्रेसिम मजदूर यूनियन ((एटक)) का ध्वजारोहण डी ब्लॉक में हुआ। अध्यक्षता लक्ष्मणसिंह ने की। अतिथि अजय शर्मा थे। कार्यक्रम में महेश बरानिया, प्रभुलाल राठौर, शारदा सोनी, ह्रदयचंद, जाहिद खान, नरेश शर्मा आदि मौजूद थे।
जवाहर मार्ग जागृति मंच- कार्यक्रम में ध्वज वंदन समाजसेवी मनोहरलाल कांठेड़ ने किया। इस मौके पर डॉ. एस.आर. चावला, नंदकिशोर पोरवाल, भेरुलाल टांक, पंकज जैन, राजेश धाकड़, बालेश्वर एन जायसवाल, एस.पी. जैन, ओमप्रकाश खंडेलवाल, कन्हैयालाल चौहान, गोपाल मोहता, राजेंद्र सोलंकी, प्रकाश जैन, बजरंग चौहान, जगदीश मेहता आदि मौजूद थे।
भाटीसुड़ा- शहीद भगतसिंह युवा मंडल ने ग्राम भाटीसुड़ा में ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किया। ध्वजारोहण सरपंच लीलाबाई रतनलाल परमार ने किया। अतिथि संदीप व्यास थे। अध्यक्षता लालसिंह आंजना ने की। विशेष अतिथि अरविंदसिंह सिकरवार थे। कार्यक्रम में भारतीय सेना में शामिल हुए भारतसिंह गुर्जर, कमल सोलंकी, धर्मेंद्रसिंह चौहान व सर्वोच्च शिक्षा प्राप्त करने पर बिंदू मीणा का सम्मान किया गया। संचालन मूलचंद सागर ने किया। आभार विनोद शर्मा ने माना।
यहां भी हुआ ध्वजारोहण
इत्तेहादुल मुस्लेमीन समिति व टेक्सटाइल मजदूर कांग्रेस ने मिर्ची बाजार स्थित युवराज धर्मशाला के सामने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, विशेष अतिथि अभिभाषक लईक अहमद अंसारी रहे। अध्यक्षता डॉ. अब्दुल हक मंसूरी ने की। इस मौके पर मोहनलाल मकवाना, अहमद नूर मंसूरी, साबिर पटेल, मनोहरलाल धवन, गनी मोहम्मद आदि मौजूद थे। संचालन शेख मुस्तकीम ने किया।
चंद्रवंशी पांडव सामाजिक कल्याण समिति ने पाड़ल्या कला स्थित चंद्रवंशी चौराहा पर कृषि उपज मंडी डायरेक्टर श्यामूबाई चंद्रवंशी ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप व्यास, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय पटेल, मदन चंद्रवंशी, हेमंत गोस्वामी, रामसिंह चंद्रवंशी, जीवनसिंह चंद्रवंशी रहे। भेरुचौक पर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक श्यामसिंह रघुवंशी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान लालचंद अरोड़ा, हेमंत नालवे, राजेंद्र सोलंकी, नवाब खान, ओमप्रकाश मेहता आदि मौजूद थे। शहीद भगतसिंह चौराहे पर समाजवादी पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष वंदन उडिय़ा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान रशीद मोहम्मद शेख, फरीद अहमद, नूर मोहम्मद हरपालसिंह, रामप्रसाद बैरवा, रामनयन यादव आदि मौजूद थे। मप्र श्रम कल्याण मंडल द्वारा संचालित श्रम कल्याण व कौशल उन्नयन केंद्र पर प्रभुसिंह शेखावत, प्रदेश महामंत्री भामसं सुल्तानसिंह शेखावत, जोधसिंह राठौर, दशरथसिंह तंवर द्वारा झंडावंदन किया गया। संचालन लता पंचार ने किया। आभार सविता परांजपे ने माना।
मदर मेरी स्कूल- यहां ध्वजारोहण मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक सिंह ने किया। अध्यक्षता प्राचार्या मारिया शेखावत ने की। विशेष अतिथि श्रीति सिंह रही। सामूहिक राष्ट्रगान के बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दी। अतिथि परिचय डॉ. लक्ष्मीनारायण सत्यार्थी ने दिया। इस मौके पर कमल शर्मा, योगेश बनवार, अयाज खान, नितिन जायसवाल, वंदना व्यास, पूनम सोनी, तारा मोहन, मधुबाला शर्मा, प्रेमशीला मिश्रा, विनोद पांचाल आदि मौजूद थे।
परशुराम विद्यापीठ- गुलाबबाई कॉलोनी स्थित परशुराम विद्यापीठ पर ध्वजारोहण अतिथि निर्मला गुप्ता व दिव्या भाटी ने किया। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष विशाल रघुवंशी ने की। मुख्य अतिथि लोकेशसिंह गौड़ रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। संचालन संस्था प्रधान राकेश शर्मा ने किया। ग्राम रतन्याखेड़ी शासकीय मावि स्कूल में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष लक्ष्मण प्रजापत ने ध्वज फहराया। अतिथि जनपद पंचायत सदस्य भीमराज मालवीय थे। ग्राम झांझाखेड़ी स्थित शासकीय स्कूल में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर सरपंच स्वरुप, सचिव विक्रमसिंह पंवार, भारतसिंह गुर्जर, भगवानसिंह डोडिया, मांगीलाल, श्रीपालसिंह, राधेश्याम बोडाना, गणपतलाल, नरसिंह, सुखराम, श्रीपालसिंह आदि मौजूद थे। इसी प्रकार बीसीआई स्कूल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति विद्यार्थियों ने दी। तराना में भी कई जगह झंडावंदन अतिथियों ने किया।
एथलेटिक्स छात्राएं नपा में ध्वजवंदन करती हुई।