पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुआ खेलते 13 गिरफ्तार, 79 हजार जब्त

जुआ खेलते 13 गिरफ्तार, 79 हजार जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - नागदा
गणतंत्र दिवस पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए करीब 13 जुआरियों को धरदबोचा। मंडी थाना प्रभारी गोपाल परमार ने बताया रविवार को बीएसएनएल टावर के पास जुआ खेलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर 13 जुआरियों को गिरफ्तार कर इनके पास से करीब 79500 रुपए व ताशपत्ती जब्त की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जबरन कॉलोनी निवासी कालु उर्फ रईस पिता उस्मान गनी, मनोज पिता देवकरण, अब्दुल लतीफ पिता उस्मान गनी, नावेद पिता रईस, जाकीर पिता हनीफ, फिरोज पिता शाकिर, कसाई मोहल्ला निवासी इकबाल पिता शराफत, गुलरेज पिता नाहरू, राजीव कॉलोनी निवासी खलील पिता नबीनूर, शाकिर पिता अफजल, जी ब्लॉक निवासी नासीर पिता हुसैन, 64 ब्लॉक निवासी विनोद पिता देवीलाल व पुरानी नपा निवासी मनु उर्फ अजय पिता शंकर शामिल है। सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
युवक ने लगाई फांसी
एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। बिरलाग्राम पुलिस के मुताबिक ई ब्लॉक निवासी हरीश पिता गणपत ने अज्ञात कारणों के चलते रविवार को फांसी लगा ली। वह घर पर अकेला ही रहता था। घटना की जानकारी भाई रमेशचंद्र ने पुलिस को दी थी।
बाड़े में से बकरी निकलने पर मारपीट- बाड़े में से बकरी निकलने की बात को लेकर दो पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की। बिरलाग्राम पुलिस के मुताबिक ग्राम किलोडिय़ा निवासी जीवनसिंह पिता भुवानसिंह की शिकायत पर अमृत, नागेश्वर व जीवन पर प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं नागेश्वर पिता किशन की शिकायत पर जीवनसिंह व चैनसिंह पर प्रकरण दर्ज किया गया है।



पुत्री ने परिजनों के साथ पिता के साथ की मारपीट

भासं. नागदा - एक पिता के साथ उसकी पुत्री सहित पुत्री के ससुराल पक्ष ने मारपीट कर प्रताडि़त किया है। बिरलाग्राम पुलिस के मुताबिक बिरलाग्राम निवासी राजेंद्र मरमट की पुत्री संगीता ने 6-7 साल पहले कोर्ट में शादी कर ली थी। कुछ दिनों से राजेंद्र मरमट को संगीता व उसके ससुराल वाले प्रताडि़त कर मारपीट कर रहे थे। बिरलाग्राम पुलिस ने राजेंद्र मरमट की शिकायत पर संगीताबाई पति राजेश, राजेश पिता गोपीलाल, गोपीलाल पिता देवीलाल व शांतिबाई पति गोपीलाल पर प्रकरण दर्ज किया है।