पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई 6 को

पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई 6 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - नागदा
भारत कॉमर्स उद्योग की संपत्ति नीलामी मामले में टेक्सटाइल मजदूर कांग्रेस द्वारा हाईकोर्ट में लगाई गई पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई 6 फरवरी को होगी। श्रमिक नेता गनी मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि बंद उद्योग की बेशकीमती सैकड़ों बीघा जमीन व अन्य संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया में बड़ा गोलमाल हुआ है। मिलीभगत कर संपत्ति ग्रेसिम उद्योग को 39 करोड़ 10 लाख में बेची गई है। जिस पर संगठन ने नीलामी प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े कर याचिका दाखिल की थी। संगठन की और से मामले में पैरवी एडवोकेट अशुंमन श्रीवास्तव करेंगे।