पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाचरौद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

खाचरौद- सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खाचरौद
गणतंत्र दिवस पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में देश प्रेम के तराने सुबह से गूंजते रहे। नगर पालिका मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुति से भारतीय परंपराओं की झलक दिखाई। समारोह में उत्कृष्ट विद्यार्थियों सहित खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। जनपद अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार ने ध्वजारोहण कर स्काउट परेड की सलामी ली। नपाध्यक्ष विजय सेठी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समारोह में तहसीलदार अनितासिंह तोमर, न्यायाधीश एस.आर. सीनम, सुरेशसिंह जमरा, जनपद सीईओ के.बी. मालवीय, एसडीओपी बसंत वास्कले, टीआई एस.आर. बगबैया, नपा सीएमओ अशोक शर्मा, बीईओ रणजीतसिंह चौहान, किसान मोर्चा राष्ट्रीय सदस्य दयाराम धाकड़, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सीताराम परमार, नपा उपाध्यक्ष नारायण सगीतला आदि मौजूद थे। संचालन व्याख्याता भालचंद्र शास्त्री व गुरुदत्त जोशी ने किया।
यह हुए सम्मानित- सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों द्वारा शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रदेश और देश में शहर का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागी विद्यार्थियों को नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक शाखा की ओर से प्रबंधक कासम खान द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
यहां भी हुआ ध्वजारोहण- एसडीएम कार्यालय में एसडीएम डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार, नपा कार्यालय में नपाध्यक्ष विजय सेठी, मंडी कार्यालय में मंडी अध्यक्ष नानुराम चरड़, बीईओ कार्यालय में बीईओ रणजीतसिंह चौहान, एसडीओपी कार्यालय में एसडीओपी बसंत वास्कले तथा थाना परिसर में टीआई एस.आर. बगबैया ने झंडावंदन किया।
इसी तरह शुक्रवारिया बाजार स्थित झंडा चौक पर ब्लाक व शहर कांग्रेस के तत्वावधान में पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया। ब्लॉक अध्यक्ष अनोखीलाल सोलंकी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के संदेश का वाचन किया। संचालन शहर अध्यक्ष विजारत हाशमी ने किया। बालक हायर सेकंडरी व मॉडल स्कूल में प्राचार्य अर्जुनसिंह सोलंकी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान व्याख्याता भालचंद्र शास्त्री, गुरुदत्त जोशी, सुरेश नागर, धर्मेंद्र वर्मा, पंकज चौपड़ा आदि मौजूद थे। कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में प्राचार्य अनसिंह बघेल ने झंडावंदन किया। इस अवसर पर सुरेंद्रसिंह रघुवंशी, तहफीम मिर्जा, शारदा शर्मा, मीनाक्षी व्यास, जनशिक्षक आशीष जोशी, नीतिराजसिंह डोडिया आदि मौजूद थे। श्रीपति अकादमी हायर सेकंडरी स्कूल में संस्था सचिव डॉ. के.सी. मिश्रा ने झंडावंदन किया। इस दौरान आशा मिश्रा, प्राचार्य संजय गौतमी, सुभाष दलाल, कल्पना शितौले, पायल सोनी, दीपिका राठौर, गुंजन घोचा, हर्षा राजावत, खुशबू शर्मा, कीर्ति शर्मा, शैफाली राठी, प्रियंका पोरवाल, महेश बंबोरिया, आशीष चतुर्वेदी, मुकेश दवे, रवींद्र कटारिया, मुकेश मोटा आदि मौजूद थे। वार्ड क्रमांक 6 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव राधेश्याम बंबोरिया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता किरण भाटी की उपस्थिति में झंडावंदन किया। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में भाजपा नगर अध्यक्ष सीताराम परमार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सामूहिक योग व्यायाम, देशभक्ति गीत, भाषण, कविता आदि की प्रस्तुति दी। इस मौके पर डॉ. रमेशचंद्र यादव, सुरेश माहेश्वरी, हरिराम कांकर, कृष्णा कपूर, आनंदीलाल व्यास, प्राचार्य बृजनंदन कुमावत आदि मौजूद थे। संचालन अनिता देवड़ा ने किया। प्रियंका मेमोरियल पब्लिक स्कूल में एक्सेल कंट्रोल लीकेज के सीएफओ अशोक डोसी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर संस्था संचालक अशोक सुराणा, प्राचार्या स्वर्णप्रभा सुराणा, नीतू दायमा, मनोज गोमे आदि मौजूद थे। ग्राम कुम्हारवाड़ी के ग्राम पंचायत भवन व प्राथमिक विद्यालय में सरपंच विद्याबाई कांगरा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान जगदीशचंद्र शर्मा, रमेशचंद्र शर्मा, प्रदीप वर्मा, दिनेशचंद्र जोशी आदि मौजूद थे।
ग्रामीण क्षेत्र में भी हुआ ध्वजारोहण-ग्राम नरेड़ी हनुमान के शासकीय प्रावि में शाला प्रभारी प्रभुलाल जोशी ने झंडावंदन किया। इस मौके पर सरपंच राधेश्याम सेन, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ऊंकारलाल चौधरी, साग तंवर, नरेश जोशी, मोहनलाल व्यास आदि मौजूद थे। ग्राम आक्याजागीर स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में झंडावंदन सरपंच जगदीश नंदेड़ा ने किया। इस दौरान शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामकिशन धकड़ोलिया, समरथ धाकड़, प्रहलाद बंबोरिया, मोहनलाल धाकड़, दुर्गालाल मदारिया आदि उपस्थित थे। सनराईज पब्लिक स्कूल में झंडावंदन प्राचार्य मनोज शर्मा ने किया। ग्राम नारेली में शासकीय प्रावि व मावि में ध्वजारोहण सरपंच बद्रीलाल सोलंकी ने किया। इस दौरान विद्यालय प्रभारी ओमप्रकाश कावरिया, रणरंजित बंबोरिया, कैलाशचंद्र गुजराती, दुर्गालाल मेहता, सावनसिंह पंवार, मंजु मीणा, सीताराम डोडिया आदि मौजूद थे। ग्राम रुनखेड़ा के शासकीय उमावि में संकुल प्राचार्या साधना दवे ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर गजराजसिंह चौहान, चंद्रपालसिंह चौहान, जीनत परवीन कुरैशी, इंदिरा देवड़ा, बृजराज पाटीदार, सुनीता सोलंकी, महेश शर्मा, राहुल चौहान, अनुपमा चौहान, रेणु चौहान आदि मौजूद थे।



मुख्य समारोह में मौजूद प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि व आक्याजागीर में निकली प्रभातफेरी।