पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने किया महामृत्युंजय यज्ञ

विद्यार्थियों ने किया महामृत्युंजय यज्ञ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा - आदित्य विद्या मंदिर उमा विद्यालय की छात्रा पलक पिता कमलेश जैन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर विद्यार्थियों ने महामृत्युंजय जप व दो कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया।
स्कूल संचालक कमलेश जायसवाल ने बताया छात्रा पलक गंभीर बीमारी से ग्रस्त होकर दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचाररत है। छात्रा के स्वस्थ होने की कामना को लेकर विद्यार्थियों ने उपवास भी रखा। इस मौके पर पुष्पा ओमप्रकाश जायसवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल शुक्ला, डॉ. हिमांशुदत्त पांडे, सुरेश उपाध्याय, विजय व्यास, राकेश जिंदल, प्रीति जायसवाल, अनुराधा कपूर, रवींद्रसिंह चौहान, राकेश शर्मा, नरेंद्र सुयल, जितेंद्र अग्रवाल, दिनेश मीणा, हेमंत सूर्यवंशी, आसिफ हुसैन, प्रेमसिंह, सुनील शर्मा, पूनम प्रधान आदि मौजूद थे। यज्ञ का आयोजन पंडित अजय द्विवेदी, पंडित सुनील शर्मा के निर्देशन में हुआ।




यज्ञ में आहुतियां डालती हुई शिक्षिकाएं व विद्यार्थी।