कृष्ण जन्म में झूमे श्रद्धालु
भास्कर संवाददाता - नागदा
पाडल्या रोड पर आयोजित भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथावाचक पंडित अखिलेश कृष्णजी महाराज ने कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अतिथि नपाध्यक्ष शोभा गोपाल यादव, विधायक दिलीपसिंह शेखावत, इंद्र कुंवर शेखावत, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष लालसिंह राणावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज जैन, मंडल उपाध्यक्ष विजय पोरवाल, राजेश गगरानी, महामंत्री अशोक मावर, पूर्व नपा उपाध्यक्ष रामसिंह शेखावत रहे।
कल कराएंगे नि:शुल्क ब्राह्मी का सेवन- सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में बुधवार शाम 4 बजे दयानंद कॉलोनी स्थित राजपूत धर्मशाला पर नि:शुल्क ब्राह्मी का सेवन कराया जाएगा। समाज के पुरुषोत्तम सारस्वत ने बताया दवाई का निर्माण वैद्य गौतम धनवंतरी द्वारा किया जाएगा। उपस्थिति की अपील गुलजारीलाल त्रिवेदी, आनंद दीक्षित, सुरेश उपाध्याय, पुरुषोत्तम पुरोहित, राजेश शर्मा, सुनील उपाध्याय, सुरेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, छगनलाल शर्मा, कृष्णचंद्र पुरोहित, सीमा सारस्वत, निर्मला रावल, विमला पुरोहित, भुवनेश्वर शर्मा आदि ने किया है।
कथा में कृष्ण जन्मोत्सव का दृश्य। कथा वाचन करते पंडित अखिलेश।
फोटो- प्रदीप व्यास।