सेवानिवृत लेखापाल को मारी टक्कर
भासं. उन्हेल - सोमवार रात अज्ञात बाइक सवार ने नागदा मार्ग पर चौपाटी के समीप एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक सेवानिवृत लेखापाल मदनलाल वायती उर्फ मदन बाबूजी ((70)) प्रतिदिन की तरह रात 9.30 बजे घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान नागदा मार्ग पर एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए 108 संजीवनी वाहन में उज्जैन भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार पर प्रकरण दर्ज किया है।
सटोरिया धराया, 1700 रुपए बरामद
खाचरौद - कस्बा क्षेत्र से पुलिस ने एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कस्बा क्षेत्र निवासी सोहनलाल धाकड़ को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया तो उसके पास से सट्टा पर्ची व १७ सौ रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। इसी तरह पुलिस ने बताया कि सेदरी फंटा से ग्राम नारेली निवासी प्रहलाद पिता हरिसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया तो उसके पास से २० देशी शराब के क्वार्टर जब्त हुए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
ट्रक पलटने से चार घायल
महिदपुर - एक ट्रक पलटने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। एएसआई मिथलेश वाजपेयी ने बताया कि रविवार को ग्राम बलाईखेड़ा के पास ईंटों से भरा ट्रक संतुलन बिगडऩे के कारण पलट गया। जिससे उसमें सवार रमेश पिता बाबूलाल, राजू पिता शांतिलाल, बाबू पिता राधेश्याम, मोहन पिता शांतिलाल सभी निवासी नागदा घायल हो गए। जिनका उपचार शासकीय चिकित्सालय में किया गया।
उत्पात मचाने वालों पर प्रकरण- महिदपुर - एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुछ लोगों ने विवाद करते हुए सरपंच के साथ मारपीट की। टीआई आर.पी. पंथी ने बताया कि रविवार को ग्राम खेड़ाकासौन में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें कुछ लोगों ने उत्पात मचाते हुए ग्राम की सरपंच कैलाशबाई व पति मोहन के साथ मारपीट की। वही समझाईश के दौरान पत्थर फेंकने से सरपंच की पुत्री को चोट भी लग गई। मामले में राघवी पुलिस ने सरपंच कैलाश बाई की रिपोर्ट पर ग्राम के कुशालसिंह, कृपालसिंह, हिम्मतसिंह, संजय, गोविंद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया।
पत्थर फेंकने से सरपंच की पुत्री को चोट भी लग गई। मामले में राघवी पुलिस ने सरपंच कैलाश बाई की रिपोर्ट पर ग्राम के कुशालसिंह, कृपालसिंह, हिम्मतसिंह, संजय, गोविंद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया।