पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्कृष्ट सड़क निर्माण से कार्य शुरू

उत्कृष्ट सड़क निर्माण से कार्य शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खाचरौद
नपा द्वारा 80 लाख रुपए की लागत से बनाई जाने वाली उत्कृष्ट सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन मंगलवार को विधायक दिलीपसिंह शेखावत व नपाध्यक्ष विजय सेठी द्वारा किया गया। नपाध्यक्ष श्री सेठी ने बताया कि खाचरौद से नागदा जाने वाले मार्ग पर नपा द्वारा उत्कृष्ट सड़क बनायी जाएगी। जिसके दोनों तरफ चार-चार मीटर में रिफलेक्टिव पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। जिसमें दो-दो मीटर चौड़ाई में पैदल घूमने-फिरने के लिए फुटपाथ ((वॉकिंग झोन)) के रुप में रहेगा। साथ ही उत्कृष्ट सड़क के दोनों ओर विश्राम हेतु चेयर लगाकर सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
इस मार्ग पर स्थित माताजी मंदिर तिराहे का सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है। इसी तरह स्टेशन रोड़ पर भी दोनो ओर पैदल घूमने-फिरने वाले नागरिकों के विश्राम हेतु चेयर लगाई जाएगी। सड़क निर्माण के शुभारंभ के अवसर पर जनपद अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार, नगर मंडल अध्यक्ष सीताराम परमार, ग्रामीण अध्यक्ष लालसिंह सिसौदिया, नपा उपाध्यक्ष नारायण संगीतला, दयाराम धाकड़, बबलू मालवीय, प्रकाश नंदेड़ा, विकार अंसारी, अरविंद बुड़ावनवाला, नारायण मंडावलिया, निशित सिसौदिया, कृष्णा कपूर, अजयसिंह पंवार, बबलू पंड्या, परमानंद धाकड आदि मौजूद थे।



निर्माण कार्य का भूमिपूजन करते विधायक व नपाध्यक्ष।