ट्रक पलटी खाया, तीन घायल
भासं. नागदा - उज्जैन रोड पर एक ट्रक पलटी खा गया, दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए। जिनका सरकारी अस्पताल में उपचार किया गया। जानकारी के मुताबिक नागदा से ईंट भरकर एक ट्रक मंगलवार को चिंतामण उज्जैन जा रहा था। उज्जैन रोड पर पुष्टा फैक्ट्री के समीप उक्त ट्रक पलटी खा गया। दुर्घटना में ड्रायवर हेमराज, दिलीप व चेतन को चोट आई। यह तो गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ और घायलों को तत्काल 108 सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल गया।
सरकारी अस्पताल में बैठे दुर्घटना में घायल।