पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक खुली तो दूसरी रह गई बंद

एक खुली तो दूसरी रह गई बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा - नागदा-खाचरौद रोड पर बनी रेलवे फाटक में आए दिन खराबी होने के कारण जाम की स्थिति बनती रहती है। यहां एक फाटक खुल जाती है और दूसरी ओर की बंद रह जाती है। ऐसे में फाटक खुलते ही वाहन चालक निकलने लगते है और एक फाटक बंद होने से जाम लग जाता है। लोगों का कहना है कि यह परेशानी हर समय होती है, रेलवे प्रशासन को फाटक सुधारने की कवायद करना चाहिए। फोटो- प्रदीप व्यास



रैन बसेरे का हुआ लोकार्पण

नागदा - नपा द्वारा स्व. मांगीलाल शर्मा रैन बसेरा का लोकार्पण गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि एथलेटिक्स चैम्पियन कोमल खिरिया व तनवीर कौर के द्वारा करवाया गया। अब ठंड में लोगों को बाहर ठिठुरना नहीं पड़ेगा और लोग रैन बसेरे का उपयोग कर सकेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में प्रमुख रुप से नपाध्यक्ष शोभा गोपाल यादव, विधायक दिलीपसिंह शेखावत, तहसीलदार अशोक व्यास, मंडल अध्यक्ष धर्मेश जायसवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेश व्यास, पूर्व नपाध्यक्ष गोपाल यादव, कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष हरिसिंह गुर्जर, पार्षद राजेश धाकड़, पार्षद दल नेता शशिकांत मावर आदि मौजूद थे।