पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रकाशोत्सव पर कल धार्मिक आयोजन

प्रकाशोत्सव पर कल धार्मिक आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा - सिख समाज के सातवें गुरु हरिनाथजी का प्रकाशोत्सव शुक्रवार को दशहरा मैदान स्थित गुरुद्वारे में मनाया जाएगा। गुरुसिंह सभा के प्रवक्ता रौनक सिंह ने बताया सुबह 7 से 8.30 बजे तक सुखमनीजी साहिब का पाठ किया जाएगा। 9.30 बजे ज्ञानी जोगेंद्रसिंह द्वारा कीर्तन किया व 9.45 बजे आनंद साहिब के अरदास के बाद प्रसादी वितरण होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध अमरजीतसिंह चावला, मोहनसिंह, हरचरणसिंह चावला, बलविंदरसिंह सलूजा, मंजीतसिंह चावला, गोपाल सलूजा, जोगेंद्रसिंह नारंग, हरजिंदर सिंह, प्रकाश सिंह सोहेल, अमरजीतसिंह सचदेव, पलविंदर सिंह, लखविंदरसिंह, त्रिलोचनसिंह खालसा आदि ने किया है।
पटेल के जिलाध्यक्ष बनने पर हर्ष
नागदा - किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष महेश पटेल ढाबला के मनोनीत होने पर युवक कांग्रेस ने हर्ष जताया। इस मौके पर युकां नेता बसंत मालपानी, युकां विधानसभा उपाध्यक्ष कमल आर्य, वीरेंद्र मालपानी, दिलीप फतरोड़, हितेंद्र शुक्ला, दिलीप सोनगरा, जुम्मन खां, ओमप्रकाश मकवाना, शिवनारायण परिहार, अर्जुन शर्मा, राकेश धाकड़, पुष्कर धाकड़, अमृतलाल चौहान, विनोद धाकड़, नरेंद्र आंजना, संजय आंजना, समरथ चौधरी, लक्की कुमावत, नारायण आंजना, विक्रम आंजना, कमलेश पारदी, उत्तमराव, नवीन शर्मा, अतीत बोहरा, दिलीप आंजना, विनोद पाटीदार, दिलीप सेन, दिलीप आंजना आदि ने हर्ष जताया।