विद्यार्थियों ने किया ब्राह्मी का सेवन
भास्कर संवाददाता - नागदा
बुधवार को शहर में दो स्थानों पर ब्राह्मी का सेवन हजारों विद्यार्थियों ने किया। ब्राह्मी सेवन के लिए बच्चों की लंबी कतार लगी हुई थी। सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में सुबह शिव हनुमान मंदिर में ब्राह्मी वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महासभा संरक्षक आनंदीलाल शर्मा, संयोजक विजय प्रकाश मेहता, सचिव विजय व्यास, वैद्य विनोद गौतम ने ब्राह्मी का महत्व व उसके सेवन के लाभ के बारे में बताया। इस मौके पर मोहनलाल उपाध्याय, ओमप्रकाश वाजपेयी, भरत पंड्या, निरंजन पांडे, अरुण पोतदार, बद्री प्रसाद चौरे, अग्निवेश पांडे, ओमनारायण उपाध्याय, राकेश शर्मा, शिवनारायण शर्मा, अर्जुन शर्मा, दीपक उपाध्याय, गोविंद व्यास, शिव हनुमान भक्त मंडल के चेतन गुर्जर, विक्रम माली, कैलाश तंवर, जीवनसिंह बघेल, अभिषेक माली, दीपक चौहान, सुरेश वर्मा, मनीष नामदेव, कैलाश भनोपिया, हेमंत अग्रवाल आदि मौजूद थे।
सर्व ब्राह्मण समाज- सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा बुधवार शाम को राजपूत धर्मशाला के सामने ब्राह्मी का सेवन कराया गया। इस दौरान 3800 विद्यार्थियों ने ब्राह्मी का सेवन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हनुमानप्रसाद शर्मा, गुलजारीलाल त्रिवेदी, आनंद दीक्षित थे। स्वागत भाषण सुरेश उपाध्याय ने दिया। इस मौके पर पुरुषोत्तम सारस्वत, के.सी. पुरोहित, छगनलाल शर्मा, दिनेश कौशिक, अनिल जोशी, अवधेश पुरोहित, सुरेशचंद्र दीक्षित, गोपाल उपाध्याय, डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, नलिनी शुक्ला आदि मौजूद थे। संचालन सीमा सारस्वत ने किया। आभार पुरुषोत्तम पुरोहित ने माना।
खाचरौद - ओम देशी औषधालय के तत्वाधान में बुधवार को हजारों विद्यार्थियों को ब्राह्मी का सेवन कराया गया। मानसिक बौद्धिक विकास व आरोग्यता के लिए चतुर्दशी के अवसर पर बुधवार सुबह 7.30 बजे गायत्री यज्ञ के बाद शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के निजी विद्यालयों के करीब 18 हजार विद्यार्थियों व शहर के करीब 15 हजार लोगों ने ब्राह्मी का सेवन किया। इस मौके पर औषधालय न्यासी अध्यक्ष मनोहर हिंगड़, सचिव डॉ. नरसिंह शर्मा, चिकित्सक डॉ. श्यामसिंह चंद्रावत, अर्जुन सोनी, श्यामसुंदर भट्ट, कैलाश पांचाल, प्रवीण, मुकेश पांचाल, राकेश सोनी, संतोष शर्मा, संस्कार शर्मा, शांतिलाल मूणत, सतीश मीणा आदि मौजूद थे।
यहां भी कराया ब्राह्मी का सेवन- ग्राम घिनौदा में पाटीदार समाज द्वारा स्कूली बच्चों को वैद्य विनोद गौतम द्वारा तैयार की गई ब्राह्मी का सेवन कराया गया। इस दौरान समाज अध्यक्ष शांतिलाल पाटीदार, धर्मशाला अध्यक्ष जगदीश कटारिया, अंबाराम पाटीदार, ईश्वरलाल फुवार, कन्हैयालाल, दिनेश, देवीलाल, सुरेशचंद्र आदि मौजूद थे।
उन्हेल - सांईनाथ कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को ब्राह्मी का सेवन कराया गया। साथ ही शासकीय विद्यालय में भी ब्राह्मी का सेवन कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संचालक मनीष पोरवाल ने कहा हमारी भारतीय संस्कृति में ऋषि मुनियों द्वारा खोजी गई यह औषधी बुद्धि को तीव्र करने में काफी कारगर है। इस मौके पर मोहन पाल, प्राचार्या आरती चतुर्वेदी सहित शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे।
नागदा में ब्राह्मण महासभा द्वारा ब्राह्मी का वितरण करते हुए व उन्हेल में बच्चों को ब्राह्मी का सेवन कराते हुए।