कथा में हुआ श्री कृष्ण-रुक्मणी विवाह
भासं. नागदा - पाड़ल्या रोड पर चल रही भागवत कथा में बुधवार को कृष्ण-रुक्मणी विवाह का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा लाभ लेने पहुंचे। कृष्ण-रुक्मणी बनी बालिकाएं आकर्षण का केंद्र रही। कथा का वाचन पंडित अखिलेश कृष्ण महाराज के मुखारविंद से किया जा रहा है। प्रतिदिन कथा के दौरान सुमधुर भजनों पर श्रद्धालु थिरक रहे हैं। शाम को महाआरती व प्रसादी वितरण में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा समिति के अमित शर्मा ने बताया कथा का समापन 30 जनवरी को होगा। इस दौरान शाम 6 बजे शोभायात्रा निकलेगी, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: कथा स्थल पहुंचेगी। इसके पूर्व कथा में कृष्ण-सुदामा चरित्र की व्याख्या की जाएगी। पुर्णाहुति 31 जनवरी सुबह 10 बजे होगी।