पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवादों में सड़क निर्माण उलझा

विवादों में सड़क निर्माण उलझा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खाचरौद
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत ग्राम चापानेर से सकतखेड़ी सड़क निर्माण का कार्य विवादों में पड़ गया है। चापानेर मे पुराने खाल पर पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीण दो धड़ों में बंट गए है।
एक धड़े के बाबूलाल धाकड़ व शांतिलाल धाकड़ का कहना है कि सर्वे क्रमांक 1030 की भूमि पर पहले से रास्ता निर्मित है। ऐसे में इसी रास्ते पर सड़क निर्माण होना चाहिए। चूंकि यह रास्ता सीधा है जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। ग्राम पंचायत ने इसी मार्ग पर पुलिया का निर्माण भी किया है। जबकि इस मार्ग पर सड़क निर्माण का विरोध कर रहे दूसरे धड़े हेमंत सागित्रा का कहना है कि सर्वे क्रमांक 1030 पर निजी प्लाट है। इस स्थिति में सड़क को मोड़ देकर मंदिर के पास से निकाला जाए। जिससे ग्रामीणों को धर्मशाला व विद्यार्थियों को शिशु मंदिर आवागमन में सुविधा होगी। दोनों पक्षों के बीच गहराए विवाद के कारण सड़क का निर्माण उलझन में पड़ गया है।




जिम्मेदारों के अपने जवाब

॥परंपरागत मार्ग पर ही सड़क व पुलिया का निर्माण होना चाहिए। जमीन की आवश्यकता पड़े तो निजी भूमि दान देने का तैयार है। ’’

बाबूलाल धाकड़, ग्रामीण, चापानेर

॥ सड़क को मंदिर के पास पुराने नाले से होकर निकाला जाना चाहिए जिससे धाकड धर्मशाला व शिशु मंदिर के विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा होगी। ’’

हेमंत सागीत्रा, संयोजक, शिशु मंदिर, चापानेर

॥जहां शासकीय भूमि होगी वहीं से सड़क निकलेगी। कोई निजी जमीन दान में तो वहां सड़क निकालने पर विचार किया जा सकता है। शासकीय भूमि चिंहित करने के लिए एसडीएम को पत्र लिखा है।’’

राजेश पाठक, सहायक प्रबंधक, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना



वर्षों सड़क यहां पुलिया भी निर्मित है व मंदिर के पास वाला मार्ग जहां सड़क निर्माण की मांग की जा रही है। फोटो-नानालाल बंबोरिया