आरपीएफ ने २४ पर बनाया प्रकरण
नागदा - आरपीएफ ने बुधवार को थाना प्रभारी सी.पी. मिर्धा के नेतृत्व में अभियान चलाया। थाना प्रभारी मिर्धा ने बताया कि इस दौरान पायदान पर, महिला कोच में सफर करने वाले व रेलवे लाईन क्रॉस करने वाले करीब २४ लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया। जिन्हें रतलाम में न्यायाधीश के सामने पेश किया गया, जहां उन पर जुर्माना किया गया।
तीन पर दहेज प्रताडऩा
का प्रकरण दर्ज
नागदा - महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। मंडी पुलिस के मुताबिक गुर्जर मोहल्ला हाल मुकाम गौतमपुरा निवासी संगीताबाई पति राजेंद्र गुर्जर की शिकायत पर राजेंद्र गुर्जर, अनिल व कुंतीबाई पर दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज किया गया है।