- Hindi News
- जांच में बेदाग साबित होंगे डॉ.जटिया गेहलोत
जांच में बेदाग साबित होंगे डॉ.जटिया- गेहलोत
भास्कर संवाददाता - नागदा
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.सत्यनारायण जटिया के पुत्र के भोपाल स्थित निवास पर सीबीआई का छापा केंद्र सरकार का सुनियोजित षडय़ंत्र है। असल में लोकसभा चुनाव पूर्व सर्वे में भाजपा के पक्ष में लहर से घबराई कांग्रेस अब इस तरह के अनर्गल हथकंडे अपना रही है। यह बात मीडिया से चर्चा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद थावरचंद गेहलोत ने कही। उन्होंने कहा कि जटिया का राजनीतिक सफर बेदाग है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया बोकारो में फर्जी नियुक्ति मामले में डॉ.जटिया की कोई भूमिका नहीं है। यह जांच के बाद सिद्ध हो जाएगा। डॉ.जटिया निर्दोष साबित होंगे।
केजरीवाल ने तोड़ा जनता का भरोसा- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बीच धारा 144 लागू होने के बाद भी किए गए धरना प्रदर्शन पर गेहलोत ने केजरीवाल व उनके मंत्रियों के खिलाफ धारा 188 में प्रकरण दर्ज करने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद की गरिमा तार-तार करने पर उक्त कृत्य को जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ होना बताया।
पार्टी का फरमान सर्वोपरि- उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लडऩे के सवाल पर गेहलोत ने कहा कि वे वर्तमान में राज्यसभा सांसद है। चुनाव लडऩे की उनकी मंशा नहीं है। बावजूद अगर पार्टी हाईकमान का आदेश हुआ तो वे आदेश का पालन करेंगे।