पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक से शिकायत की तो छात्र ने साथी को चाकू मारा

शिक्षक से शिकायत की तो छात्र ने साथी को चाकू मारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. खाचरौद. शिक्षक से शिकायत करने के संदेह में एक छात्र ने साथ ही पढऩे वाले दूसरे छात्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों ही छात्र शासकीय बालक उत्कृष्ट मावि की कक्षा 9वीं में अध्ययनरत है। घटना के बाद छात्र को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रतलाम रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
यह है मामला
शासकीय बालक उत्कृष्ट मावि की कक्षा 9वीं में अध्ययनरत बागपुरा निवासी फैय्याज पिता अयाजुद्दीन का गुरुवार को स्कूल में पढऩे वाले एक छात्र से विवाद हो गया था। इस पर कक्षा अध्यापिका उषा गौतम ने विवाद पर दोनों को डांट लगाई थी। शिक्षक से शिकायत करने का संदेह फैय्याज को वीरेंद्र पिता राधेश्याम मलिहार पर हुआ। इस पर फैय्याज ने वीरेंद्र को धमकी दी। इस बात की शिकायत वीरेंद्र ने शिक्षिका गौतम से की। शिक्षिका ने फैय्याज को समझाते हुए विवाद न करने की बात कही। फैय्याज शौचालय का बहाना बनाकर स्कूल से भाग गया। जब दोपहर 12.30 बजे वीरेंद्र शौचालय की ओर गया तो वहां फैय्याज व एक अन्य साथी ने विवाद करते हुए चाकू से वार करना शुरू कर दिया। दो वार में वीरेंद्र बच गया लेकिन फैय्याज ने तीसरा वार उसके पेट में कर दिया। वीरेंद्र लहूलुहान हालत में स्कूल में पहुंचा तो शिक्षक पंकज चौपड़ा उसे तुरंत सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रतलाम रैफर किया गया।
॥घटना में घायल छात्र को तत्काल अस्पताल ले गए थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। फैय्याज को स्कूल से निष्कासित करने की कार्रवाई करते हुए घायल के परिजन को आर्थिक सहयोग किया जाएगा।
अर्जुनसिंह सोलंकी, प्राचार्य, शाबाउमावि खाचरौद
॥दो आरोपियों पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। एस.आर. बगबैया, थाना प्रभारी, खाचरौद



उपचाररत छात्र वीरेंद्र मलिहार।