पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रपिता को याद कर ली शपथ

राष्ट्रपिता को याद कर ली शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाचरौद - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शासकीय विक्रम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों, विद्यार्थियों व कॉलेज परिवार द्वारा मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। प्रो. डॉ. गुलाबसिंह डाबर ने बताया इस दौरान राष्ट्रपिता के बताए हुए मार्ग पर चलने शपथ ली। साथ ही मद्यनिषेध के संकल्प को समाज में प्रचारित करके इस सामाजिक बुराई को जड़ से उन्मूलन करने की शपथ ली गई। राज राजेंद्र जयंतसेन विद्यापीठ में भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर संजय जोशी, किरण शर्मा, बलवंतसिंह कलेर आदि मौजूद थे। इसी तरह अभिभाषक संघ ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनिट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा में अभिभाषक संघ अध्यक्ष कृष्णचंद्र गोहर सहित कई अभिभाषक उपस्थित थे।
पुण्यतिथि पर लिया संकल्प
नागदा - मप्र किसान कांग्रेस द्वारा गुरुवार को महात्मा गांधी की 66वीं पुण्यतिथि मनाई गई। प्रदेश महासचिव चेतन यादव ने बताया गांधीजी की पुण्यतिथि पर सरकारी अस्पताल में मरीजों व बच्चों को फल व बिस्किट बांटे गए। साथ ही सभी सदस्यों ने गांधीजी के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर दिलीप कांठेड़, जगदीश मिमरोट, राजकुमार ठाकुर, अमित पंडित, आशिक खिलजी, हरिकिशन, सरदार मनोहरसिंह, अनिल पोरवाल, गोल्डी खान, इकबाल मंसूरी, मोहिन खान आदि मौजूद थे। आभार विजय वर्मा ने माना। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर के निवास पर महात्मा गांधी की 66वीं पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रुप में मनाई गई। इस मौके पर उपस्थितजनों ने गांधीजी के आदर्शों पर चलने की शपथ ली। अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध स्वामी ने की। इस मौके पर राधे जायसवाल, राजेंद्र गुर्जर, प्रमोदसिंह चौहान, नरेंद्र गुर्जर, आमीर खान, भुरू यादव, मुकेश खटाना, रंजीत गुर्जर आदि मौजूद थे। इसी तरह तहसील कार्यालय पर भी पुण्यतिथि पर दो मिनट मौन रखकर महात्मा गांधी को तहसीलदार अशोक व्यास की मौजूदगी में श्रद्धांजलि दी।
निधन पर दी श्रद्धांजलि
नागदा - मेढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज व युवा संगठन के अध्यक्ष महेश सोनी की माता पार्वती बाई के निधन होने पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, सुबोध स्वामी, विधायक दिलीपसिंह शेखावत, अनिल जोशी, गजराजसिंह, सेवाराम आर्य, सत्यनारायण सोनी, कैलाश सोनी, कन्हैयालाल सोनी, बद्रीलाल सोनी, गोवर्धनलाल सोनी, बादल सोनी, संतोष सोनी, आनंदलाल सोनी, हीरालाल सोनी, रामेश्वर सोनी, सुभाष पेंटर आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।