- Hindi News
- बर्खास्त कर्मचारियों को नौकरी पर रखे लैंक्सेस
बर्खास्त कर्मचारियों को नौकरी पर रखे लैंक्सेस
भास्कर संवाददाता - नागदा
लैक्सेंस उद्योग में प्रबंधन द्वारा अवैध रूप से कर्मचारियों की छंटनी का मामला तूल पकड़ गया है। मामले में गुरुवार को मप्र किसान कांग्रेस व नागरिक चेतना मंच ने उद्योग प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
किसान कांग्रेस के चेतन यादव व नागरिक मंच के विजय वर्मा द्वारा यूनिट हेड सुभात जिंदल के नाम सौंपे गए ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है कि शहर में भारत कॉमर्स उद्योग बंद होने से पहले से ही बेरोजगारी की स्थिति है। ऐसे में उद्योग द्वारा कर्मचारियों की छंटनी कर बाहरी लोगों से काम लिया जा रहा है। जो अनैतिक है। जल्द ही उद्योग से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को नौकरी पर नहीं बुलाया गया तो श्रमिक हित में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कमल मालवीय, जगदीश मिमरोट, महेश मसीह, राजकुमार ठाकुर, अमित पंडित, आशिक खिलजी, मनोहर सरदारसिंह, डी.के.मीणा आदि उपस्थित रहे।
ज्ञापन सौंपते हुए श्री यादव व अन्य।