पुराने विवाद में हुई पत्थरबाजी
भासं. नागदा - पुराने विवाद में एक युवक ने पटेल गली स्थित एक मकान पर गुरुवार रात पत्थरबाजी की। लोगों का कहना है कि इस दौरान युवक ने गोली भी चलाई है, लेकिन पुलिस इंकार कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पटेल गली निवासी निलेश पिता मोहन व आशीष पिता अशोक के बीच दो-तीन दिन पहले विवाद हुआ था। जिसमें पुलिस ने निलेश पर कार्रवाई की थी। निलेश ने इसी विवाद को लेकर गुरुवार को आशीष के मकान पर पत्थरबाजी की। खबर लिखने तक मामले में मंडी पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया था और नहीं ही आरोपी गिरफ्त में आया था।