पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चा बदलने के मामले में जांच शुरू

बच्चा बदलने के मामले में जांच शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. नागदा - जवाहर मार्ग स्थित गुरू कृपा नर्सिंग होम संचालक पर कथित रूप से नवजात शिशु बदलने के मामले में मंडी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को पुलिस ने नर्सिंग होम स्टाफ व पीडि़त प्रसूता कांति पति धर्मकुमार यादव के बयान दर्ज किए है। नर्सिंग होम संचालक के अनुसार इस दिन अस्पताल में एक ही प्रसूति हुई थी। ऐसे में बच्चे को बदलने का आरोप निराधार है। गौरतलब है कि प्रसूता कांतिदेवी ने जन्म के बाद बच्चा बदलने की शिकायत पुलिस को थी।