पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली पोल तोड़ते हुए पेड़ से टकराई बस, ११ घायल

बिजली पोल तोड़ते हुए पेड़ से टकराई बस, ११ घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - शाजापुर
तेज रफ्तार से नैनावद घाटी उतरने के दौरान एक बस का संतुलन बिगड़ा और हाईवे से उतरकर बिजली पोल तोड़ते हुए बस पेड़ से जा टकराई। इससे बस में सवार 11 यात्रियों को चोट आई। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद बस चालक वहां से फरार हो गया।
हादसा बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे हुई। बस शाजापुर से उज्जैन की ओर जा रही थी। नैनावद उतरते समय भी चालक ने बस की रफ्तार कम नहीं की। इसके चलते सड़क से दूर बिजली पोल को तोड़ते हुए बस बबूल के पेड़ से टकराई और पेड़ को भी तोड़ दिया। दुर्घटना में 11 यात्रियों को चोट आई, जिन्हें शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया। गनीमत रही कि पेड़ से टकराकर बस रुक गई। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।
ये हुए घायल- बस में सवार प्रेम पिता घीसू ((40)) निवासी बिकलाखेड़ी, ईश्वरसिंह पिता अनूपसिंह ((30)) निवासी दुधाना, इस्माइल पिता वहीद खां ((60)) निवासी शाजापुर, इकरम पिता वहीद खां ((45)) निवासी शाजापुर, शाहिद बी पति नजीर खां ((60)) निवासी महूपुरा, शारदाबाई पति मलबसिंह ((40)) निवासी गोकुलगंज, मुदित पिता प्रवीण मेहता ((9)) निवासी शाजापुर, प्रीति पति प्रवीण मेहता ((25)) व प्रियंका पिता दुर्गाप्रसाद सक्सेना ((29)) निवासी शाजापुर, हरिनारायण पिता जगन्नाथ सोलंकी ((61)) निवासी आदर्श कॉलोनी शाजापुर, मंदिर पिता जी.के. शर्मा ((25)) निवासी राजनगर शाजापुर घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज दिया गया।
दो दर्जन से ज्यादा को लगी चोंट- दुर्घटना के दौरान बस में करीब 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। इसमें से दो दर्जन से ज्यादा यात्रियों को चोट आई है। हालांकि कुछ को मामूली चोट आई। जिन्हें ज्यादा चोट आई उन 11 यात्रियों को शाजापुर अस्पताल लाया गया।
चालक की लापरवाही सामने आई- नैनावद घाटी उतरते समय भी बस की रफ्तार कम नहीं करना ही चालक की बड़ी लापरवाही है। तेजगति से दौड़ती बस को वह नियंत्रित भी नहीं कर सका और हादसा हो गया। गनीमत रही कि बस पेड़ से टकराकर ऐसे ही रुक गई। जिस बिजली पोल को बस ने तोड़ा उस पर बिजली सप्लाई चालू थी, लेकिन पोल टूटने के कारण तार टूट गए और बिजली सप्लाई बंद हो गई। इन सबके बावजूद यदि बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो जाता। हाईवे सहित अन्य सड़कों पर यात्रियों की जान के साथ खुलेआम हो रहे खिलवाड़ को लेकर अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है।




घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती किया।

पोल के बाद पेड़ को भी कर दिया धराशायी।